Ghazipur Hatyakand: विनीत राय हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस वालों पर किया पथराव

ghazipur_2YFKdCWaM.jpg
कमलेश चौधरी, मुख्य आरोपी

Ghazipur Hatyakand: गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय हत्याकांड में वांछित मुख्य आरोपी कमलेश चौधरी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। लेकिन, एनकाउंटर के बाद इलाके का माहौल बिगड़ गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही आरोपी का शव गांव पहुंचा, तो बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित हो गए और अचानक बवाल शुरू हो गया। भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव में सीओ सिटी शेखर सेंगर समेत कई कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया।

पुलिस ने मामले में पथराव और उपद्रव करने वालों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया और सीसीटीवी के वीडियो फुटेड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीओ सिटी शेखर सेंगर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक तनाव बना रहा।

सरकार पर भड़के अखिलेश यादव

इस पूरे मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एनकाउंटर पर सवाल उठाए और कहा कि इसस प्रदेश की छवि खराब हो रही है। सरकार कानून-व्यवस्था को संभालने में नाकाम हो रही है। प्रदेश में आज हर जगह तनाव और भेदभाव का माहौल पैदा हो गया। प्रदेश में कोई और अपराधी नहीं बल्कि बीजेपी खुद अपराधी है।

akhilesh_new_7inWIg6Uk.jpg
सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Read Also: Ind vs Ire: ‘वैभव सूर्यवंशी IN...सूर्यकुमार यादव OUT’, श्रेयस अय्यर को मिल जाएगी कप्तानी ? टी-20 सीरीज के लिए इस दिन होगा ऐलान

एक लाख का इनामी था आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  29-30 मई को होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की हत्या हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी कमलेश चौधरी पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। लेकिन जब शव गांव लाया गया तो माहौल बिगड़ गया। लोग गुस्से में आ गए और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरा का माहौल बन गया और दुकानदारों ने अपनी दुकान को बंद कर दिया और घरों में चले गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया। बाद में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया।

Read Also: Cricket: आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम में जगह? BCCI सचिव ने दे दी जानकारी