UP Chunav 2027: 'जिताऊ और टिकाऊ' प्रत्याशियों पर फोकस, अखिलेश यादव ने चल दिया बड़ा दांव, 403 सीटों का होगा सर्वे

akhilesh_yadav_F68wCWgr-.jpg
अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी नेता

UP Election Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक दशक से सत्ता का वनवास झेल रही समाजवादी पार्टी इस चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। वह एक-एक सीट पर फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इस बार प्रत्याशियों के लिए एक अलग फॉर्मूला लेकर आए हैं। इस बार सपा का प्रमुख उद्देश्य ‘टिकाऊ और जिताऊ’ प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारना है।

2027 में होने वाले चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव किसी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। इसके लिए सपा ने निजी एजेंसियों से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करना चाहती है। सभी सीटों के सर्वे के बाद ही सपा प्रमुख टिकट बंटवारे पर मुहर लगाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी इस बार नेताओं के रिपोर्ट कार्ड और जिला स्तरीय नेताओं के फीडबैक के आधार पर टिकट को लेकर विचार करेगी। टिकट फाइनल के लिए प्रत्याशियों के जनाधार, क्षेत्र में साफ छवि और ईमानदारी को ही प्राथमिकता दी जाएगी। समाजवादी पार्टी ने जो रिपोर्ट कार्ड तैयार किए थे, उसके आधार पर प्रत्याशियों का फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।

इस कार्य के लिए पार्टी शीर्ष नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस समय लगातार जिला स्तर के नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। एक-एक नेता के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है। फीडबैक के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

प्रत्याशियों को मिलेगा पर्याप्त समय 

आपको बता दें कि, आने वाला साल समाजवादी पार्टी के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले सपा साल 2017 और 2022 का विधानचुनाव हार चुकी हैं। पिछले चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर काफी खामियां सामने आई थीं। अगर बात 2024 में हुए लोकसभा चुनाव की जाए तो 37 सीटों केस साथ सपा तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

Read Also: डॉन 3: Ranveer Singh और farhan akhtar के विवाद में कूदे सलमान, अब कराएंगे सुलह

इस बार विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की तरह ताल ठोकने की तैयारी कर रही है। अब सर्वे और फीडबैक का सहारा लिया जा रहा है। जिन सीटों पर सर्वे पूरा हो चुका है, तो सपा आलाकमान की ओर से उस क्षेत्र के नेता को इलाके में तैयारी के लिए हरी झंडी का इशारा कर दिया। लोकसभा चुनाव की तरह ही इस चुनाव में भी समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों को तैयारी करने का पर्याप्त समय देना चाहती है।

Read Also: Weather Update: नौतपा में टूटा गर्मी का गुरूर, आंधी और बारिश से लुढ़का पारा, 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट