25 June Weather: 17 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बदरा, 80 से 90 किमी रफ्तार की चलेंगी हवाएं, जानिए मानसून को लेकर पूरा अपडेट

monsoon_update_fswlSQGwU.jpg

25 June Weather: देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून ने अभी दस्तक नहीं दी है। मानसून तेजी से उत्तर और पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 25 जून यानी गुरुवार के लिए 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 से 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तेज हवाओं से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र समेत 17 राज्यों में होगी। मैदानों के अलावा पहाड़ी राज्यों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली अपना रौद्र रूप दिखा सकती है। इस दौरान विभाग ने लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

अगर महाराष्ट्र की बात करें तो बुधवार देर रात से भारी बारिश हो रही है। नवी मुंबई से लेकर मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया है। यातायात पूरी तरह से ठप है और ऑफिस आने जाने वालों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है।

17 राज्यों में कल का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 17 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पश्चिम-बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में तेज आंधी और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। मछुआरों और किसानों को सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

Read Also: Jharkhand Rajyasabha Chunav Results: एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी की जीत, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका

राजधानी दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में गुरुवार यानी 25 जून को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजधानी का तापमान 40 डिग्री के पार नहीं जा सकता है।

मानसून का अपडेट...

बता दें कि, दिल्ली-एनसीआर से मानसून की दूरी बनी हुई है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने मानसून के इंतजार को और लंबा कर दिया है। महाराष्ट्र में भी इस बार मानसून 13 दिन लेट है। सामान्य तौर पर 27 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान रहता है, लेकिन इस बार इसके जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पिछले चार सालों में भी मानसून लगातार जून के आखिरी दिनों में ही राजधानी में दाखिल हुआ है। इस बार भी उत्तर भारत में मानसून देरी से पहुंचेगा।

Read Also: पुणे केतन हत्याकांड: सिया के पीछे-पीछे आया प्रेमी चेतन, 33 डिग्री की गर्मी में हुडी पहनकर दिया वारदात को अंजाम, पढ़िए पूरी क्रोनोलॉजी

Read Also: भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों पर FIR, हत्या का मुकदमा दर्ज