श्रद्धा कपूर एक बार फिर स्त्री 2 के मेकर्स के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। इसके साथ छावा के डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर के साथ धमाल मचाती हुईं नजर आएंगी। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म ईथा का टीजर कह रहा है, जो हाल ही में नई फिल्मों की रिलीज के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। फैंस बीच में खडे होकर ताली बजा रहे हैं।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और श्रद्धा कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में प्रेग्नेंट विठाबाई के किरदार में श्रद्धा कपूर को देखा जा सकता है। श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा एक अपकमिंग बायोपिक ड्रामा फिल्म है, जो मशहूर मराठी तमाशा और लावणी आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड है, इसमें विठाबाई के संघर्ष की जर्नी दिखाई गयी हैं, जो वर्ष 1940 से लेकर 1990 तक रहीं। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आएंगे। यह मूवी 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
कॉकटेल-2 को मिल रहा प्यार
इसके साथ ही साल 2012 की हिट फिल्म कॉकटेल-2 का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसे होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक लंबे समय से साथ रह रहे कपल, कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) की कहानी पर बेस्ड है। कहानी में तब उथल-पुथल मच जाती है जब दिया, कुणाल की वफादारी परखने के लिए अपनी पुरानी दोस्त एली (कृति सेनन) की मदद लेती है।
'कॉकटेल 2' एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। तरुण जैन और लव रंजन ने मिलकर इसकी कहानी लिखी है, और मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को अभी तक प्यार मिला है।
Read Also: Bollywood: सिनेमाघरों में छाई ‘भारत भाग्य विधाता’ मूवी, कंगना रनौत की हो रही जबरदस्त तारीफ
