Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर से रंग बदलता नजर आ रहा है। रविवार 7 जून को शाम तक राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई तो कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। आने वाला सप्ताह में राहत नहीं बल्कि भीषण गर्मी से आफत का सामना करना पड़ा सकता है। इस दौरान दिल्ली का तापमान 42 से 43 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को मौसम साफ रहेगा और आसमान में बादल नहीं छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मंगलवार 9 जून को गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बढ़ते तापमान के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।
अगर बात 10 जून की जाए तो मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के समय लोगों को अधिक गर्मी महसूस होगी। ऐसे में दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
वहीं, 11 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन बादल गरज-चमक के दौरान सुहाना हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद तापमान घटकर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अगले दिन बारिश और तूफानी गतिविधियां देखने को मिल सकती है।
Read Also: Don-3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा नोटिस, सांसद कंगना रनौत ने किया सपोर्ट
इस दिन अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होने की संभावना है और यह 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

