Cricket: हैरी ब्रूक की आंधी में जोस बटलर का तूफान, टी-20 में जड़ा धमाकेदार शतक, MS Dhoni को पीछे छोड़ा

jos_buttler_lYQR-QxeW.jpg

Ind vs Eng jos Buttler Century: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड टीम के ओपनर जोस बटलर ने धमाकेदार पारी खेली और 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी में उनके बल्ले से 9 चौके और 6 छक्के निकले। उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। 

बटलर ने इस मैच में 64 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली और वह शिवम दुबे का शिकार बने। इस पारी के दौरान उनके बल्ले से कुल 12 चौके और 8 छक्के निकले। कप्तान हैरी ब्रूक ने बटलर का शानदार साथ निभाया और दोनों ने मिलकर पहली बार भारत के खिलाफ 233 रनों की साझेदारी की। इसकी बदौलत इंग्लैंड ने भारत के सामने 3 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। बटलर इस धमाकेदार पारी के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।

बटलर लगा चुके हैं 367 सिक्स

उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर 359 छक्के लगाए थे। वहीं बटलर इस मामले में 367 सिक्स लगा चुके हैं। रोज बाउल में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिल साल्ट के जल्दी आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने हैरी ब्रूक आए और जोस बटलर के साथ मिलकर पारी को संभाला। बाद में दोनों खिलाड़ियों ने इतनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि भारतीय गेंदबाजों को वापसी करने का कोई मौका ही नहीं मिला। बटलर और ब्रूक ने टीम इंडिया के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की और खूब रन कूटे।

Read Also: Cricket: चार गेंद…चार विकेट…राजस्थान रॉयल्स के इस धाकड़ ऑलराउंडर ने मचाया तहलका, आखिरी ओवर में किया कारनामा

आखिरी मुकाबले में वैभव बाहर

रोज बाउल में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने दो अहम बदलाव किए थे। श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर किया और उनकी जगह संजू सैमसन और सूर्यांश शेडगे को मौका दिया। वैभव को इस सीरीज में तीन मैचों में खेलने का मौका मिला। वहां उनका बल्ला नहीं चला और अंत में उन्हें आखिरी मैच में टीम से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। आखिरी मुकाबले में दोनों को बाहर कर दिया गया।

Read Also: Cricket: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का बेड़ा गर्क, 1605 दिनों बाद देखने पड़े ऐसे दिन, शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

Read Also: Cricket: जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, संजू को नहीं मिली जगह, रिंकू सिंह की वापसी