Ayodhya: राम मंदिर दान पात्र में चोरी का मामला, SOG ने एक युवक को हिरासत में लिया, 10 लाख रुपए बरामद

ram_mandir_Wq2oIsTRl.jpg
Ram Mandir, Ayodhya

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया। इस जांच टीम का नेतृत्व एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी करेंगे। मामले में पूछताछ के लिए मंदिर से जुड़े एक कर्मचारी को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक के पास से 10 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक रुदौली के शुजागंज क्षेत्र स्थित मीनापुर फगौली गांव का निवासी लव कुश मिश्र है। जांच एजेंसियां लगातार मामले को लेकर पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि राम मंदिर के दानपात्रों में जमा राशि की गिनती और उससे जुड़े अन्य कार्यों में उसकी क्या भूमिका थी। जांच टीम को युवक के घर से 10 लाख रुपए नकद मिले हैं।

बरामद धनराशि को गोबर में छिपाकर रखा गया था, जिससे मामले और अधिक गंभीर हो गया। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद रकम का संबंध मंदिर के दानपात्रों से है या नहीं। दान राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया था। इसके बाद विपक्ष लगातार बीजेपी की योगी सरकार पर हमलावर हो गया था। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा था।

Read Also: Kashi: मां गंगा की गोद से प्रकट हुआ शिवलिंग, क्षेत्र में दौड़ी आस्था और भक्ति की लहर, दर्शन पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

शुरुआती जांच में कुछ संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिलने पर विस्तृत जांच के आदेश दिए गए थे। इसके बाद पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन पड़ताल के लिए (SIT) का गठन किया गया। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, दान पेटियों के रिकॉर्ड और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी। एसओजी भी मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही है और हिरासत में लिए गए कर्मचारी से पूछताछ जारी है।

Read Also: UP: श्रावस्ती में हैरान करने वाली घटना, 7 दिन तक खेत की परिक्रमा करती रही गाय, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा-अर्चना

Read Also: Lifestyle: बरसात के मौसम में ऐसे बनाए रखें घर की खूबसूरती, सुरक्षा के लिए बरते ये सावधानियां