Ind vs Afg: दूसरे ODI में इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, 10 रन बनाते ही सचिन और सहवाग को छोड़ देंगे पीछे, बनेंगे नंबर वन बल्लेबाज

rohit_new_DrlAtkoY8.jpg
Rohit Sharma, Indian Batsman


Ind vs Afg ODI Rohit Sharma Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार 17 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ikana Stadium) में खेला जाएगा। इस मैच में हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास एक बेहद खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। इस मामले में वह दूसरे नंबर पर है और पहले नंबर पर काबिज होने के लिए उन्हें मात्र 20 रनों की जरूरत है और इकाना में 10 रन बनाते ही रोहित शर्मा धाकड़ ओपनर वीरेन्द्र सहवाग (Virendra Sehwag) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। वह भारत की ओर से एक ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।


10 रन बनाते ही टूटेगा रिकॉर्ड   

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 359 मैचों में 16010 रन बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag Record) ने अपने इंटरनेशनल करियर में ओपनर के तौर पर 332 मैचों में 16119 रन बनाए थे, ऐसे में रोहित को अब सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत है। अगर वह बुधवार को 10 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो भारत की ओर से अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजी बन जाएंगे।


भारतीय सलामी बल्लेबाज के ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा रन....


नाम                          रन                   मैच


वीरेंद्र सहवाग         16119 रन         332 मैच

रोहित शर्मा            16010 रन        359 मैच

सचिन तेंदुलकर       15335 रन        346 मैच

सुनील गावस्कर      12258 रन         202 मैच

शिखर धवन            10867 रन        268 मैच

Read Also: Jaspal Rana Passes Away: दिग्गज शूटर और मनु भाकर के कोच का निधन, देश के लिए जीते कई मेडल, PM ने जताया दुख


पहले मैच में 16 रन पर हुए थे आउट


बता दें कि, पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल, ईशान किशन और केएल राहुल ने दमदार पारी खेली थी। अफगानिस्तान की ओर से ओपनर गुरबाज ने शानदार शतक लगाया था। बारिश की वजह से यह मैच 25-25 ओवर का खेला गया था। अफगानी बल्लेबाजों ने पहले बैटिंग करते हुए 194 रनों का स्कोर खड़ा किया था लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की ओर से ओपनर रोहित शर्मा कोई बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए वह मात्र 16 रन बनाकर रन आउट हो गए। दूसरे छोर पर गिल ने 66 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा केएल राहुल ने अक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अफगानी गेंदबाजों का दम निकाला था।

Read Also: Ind vs Afg ODI: हर्ष दुबे और गुरनून बरार का डेब्यू, ईशान किशन की तीन साल बाद वापसी, इस Playing XI के साथ उतरी दोनों टीमें

Read Also: Ind A vs SL A live: श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने बिखरी भारतीय बल्लेबाजी, 177 रनों पर सात विकेट गिरे