Cricket: हार्दिक पांड्या ने इस टीम में जताई कप्तानी की इच्छा, फ्रेंचाइजी ने कर दिया सीधा खारिज

hardik_pandya_pBKXZR_uL.jpg

Hardik Pandya Return GT: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को जोरदार झटका लगा है। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने हार्दिक पांड्या के प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने फ्रेंचाइजी में वापसी को लेकर इच्छा जताई थी। 32 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक ने साल 2022 में गुजरात को पहले सीजन में विजेता बनाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2024 में अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी की बल्कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के स्थान पर उनको टीम ने कप्तान बनाया था। इससे पहले हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए सात सीजन खेल चुके थे। 

'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात टाइटंस (GT) ने हार्दिक की उस शर्त को ठुकरा दिया जिसमें उन्होंने कप्तान के रूप में बहाल करने की मांग रखी थी। फ्रेंचाइजी को पांड्या की वापसी से कोई ऐतराज नहीं था और इसके लिए टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) से भी बातचीत की गई थी लेकिन पांड्या को कप्तान के तौर पर बहाल करना फ्रेंचाइजी को गवारा नहीं था और इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक की जीटी में जाने की कथित कोशिश मुंबई इंडियंस (MI) में बढ़ती उनकी मुश्किलों के बीच आई। पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी के बाद हार्दिक और टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। बीते सीजन में टीम ने 14 में से सिर्फ मैचों में जीत हासिल की और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। इस प्रदर्शन के बाद लगातार टीम और कप्तान की प्रशंसक आलोचना करते रहे। कयास लगाए जाने लगे कि फ्रेंचाइजी हार्दिक को रिलीज करने वाली है और वह नया फ्रेंचाइजी तलाश रहे हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई।

Read Also: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, बलात्कार और धमकी के आरोप में हुई कार्रवाई

Read Also: Ind vs SL: पहले टेस्ट में कैसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन, शतकवीर पडिक्कल को मिलेगा मौका?