Sawan Somwar: कब है सावन महीने का पहला सोमवार ? भगवान भोलेनाथ को करिए प्रसन्न, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

bholenath_JSTtItwX5.jpg

Sawan Somwar 2026: सावन महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस साल सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और सावन महीने का समापन 28 अगस्त को होगा। इस महीने में भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का व्रत सबसे शुभ और पवित्र माना जाता है। इस बार के सावन महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं।

मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन के सोमवार के दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती है। चलिए अब आपको बताते हैं कि इस बार सावन का पहला सोमवार कब पड़ेगा और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए। 

सावन महीने के सोमवार...

पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026

दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026

तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026

चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

उल्लेखनीय है कि, पूरे पवित्र मास में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित करते हैं और श्रद्धा भाव से उपवास रखते हैं। इसके अलावा सावन के सोमवार का महत्व तो और भी अधिक माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं साथ ही कुंडली में सभी ग्रह दोषों का अशुभ प्रभाव दूर होता है और शुभ फल की प्राप्ति भी होती है।

सावन सोमवार की पूजा-विधि

सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद घर के मंदिर या किसी शिव मंदिर में जाकर व्रत का संकल्प लें। पूजा शुरू करने से पहले भगवान शिव का ध्यान करें और मन में अपनी मनोकामना रखें। सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं। इसके बाद कच्चे दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से भगवान आशुतोष का अभिषेक करें। अंत में एक बार फिर शिवलिंग पर शुद्ध जल अर्पित करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद चंदन का तिलक लगाएं और बिना कटे हुए बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत यानी चावल, सफेद फूल और मौली अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव को फल और नैवेद्य चढ़ाकर धूप-दीप जलाएं और विधि-विधान से पूजा करें।

Read Also: Cricket: विश्व कप फाइनल के हीरो रहें दिग्गज cricketer गिरफ़्तार...श्रीलंका में चल रही पूछताछ

Read Also: Lifestyle:पोछा लगाने के बाद भी चिपचिपा रहता है फर्श? पानी में मिलाएं ये सफेद चीज, चमक उठेगी पूरी सतह