Cricket: टी-20 विश्वकप से बाहर होने के बाद एशियन गेम्स के लिए महिला टीम का ऐलान, हरमन को कमान, स्मृति को भी बड़ी जिम्मेदारी

harman_pareet_9JGE8OCb5.jpg
Harmanpreet, Indian Captain

ICC Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी टी-20 विश्वकप से बाहर हो गई। वह दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद ग्रुप स्टेज में ही विश्वकप का सफर समाप्त हो गया। अब टीम के सामने खुद को साबित करने की नई चुनौती होगी। बीसीसीआई ने आगामी एशियन गेम्स के लिए टीम की घोषणा कर दी है। यह गेम्स सितंबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में आयोजित होंगे। इस बार टीम का लक्ष्य लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतना होगा।  

हाल ही में महिला टी-20 विश्वकप में महिला टीम का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा। टीम ग्रुप स्टेज में पहले दक्षिण अफ्रीका और बाद में ऑस्ट्रेलिया से हार गई। अपने स्टेज के पांच में से दो मैच हारकर टी-20 विश्वकप का सफर समाप्त किया। अब भारतीय टीम के सामने एशियन गेम्स की चुनौती होगी जिसको लेकर बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। विश्वकप में निराशजनक प्रदर्शन करने के बाद अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है।

टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को जगह मिली है। युवा विकेटकीपर कमलिनी भी टीम का हिस्सा होंगी। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यास्तिका की जगह कमलिनी को टीम में शामिल किया गया है। टीम की कमान एक बार फिर से हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई। स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

लय हासिल करने उतरेगी टीम

अगर गेंदबाजी विभाग की बात करें तो रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी और क्रांति गौड़ को शामिल किया गया है। ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल को फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर टीम में जगह दी गई। इसके अलावा भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा भी 15 सदस्यीय दल का हिस्सा बनाया हैं। विश्वकप में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन ना करने के बाद खिलाड़ियों को आत्मविश्वास और खिताबी लय हासिल करने के लिए यह बड़ा मंच होगा।

गौरतलब है कि, भारत मौजूदा गोल्ड मेडलिस्ट है, इसलिए इस बार भी टीम से गोल्ड मेडल बरकरार रखने की उम्मीदें रहेंगी। एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची नागोया में किया जाएगा। भारतीय टीम के सामने इस बार गोल्ड मेडल को बचाने की चुनौती होगी। इस गेम्स के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड...

हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना (VC), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (WK), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

Read Also: Ind vs Eng: कब से शुरू हो रही है भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज, ये रहा 5 टी-20 मैचों का शेड्यूल

Read Also: ODI WC 2027: कब से कब तक खेला जाएगा वनडे विश्वकप, 14 टीमें लेंगी भाग, तारीखों का हो गया खुलासा