LPG कनेक्शन 30 जून को होंगे बंद ? 90 दिन की समय सीमा हुई समाप्त, जानिए पूरी जानकारी

cylinder_IpRqLUW6R.jpg

अगर आपके घर में भी इण्डेन, भारत गैस या एचपी गैस का सिलेंडर आता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि 30 जून को पीएनजी से जुड़ी अहम डेडलाइन खत्म हो रही है। ऐसे में लाखों उपभोक्ताओं के मन में कई सवाल हैं- क्या 30 जून के बाद एलपीजी गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा ? क्या सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा ? क्या सरकार इस डेडलाइन को आगे बढ़ाएगी ? इन तमाम सवालों के जवाब आज हम इस आर्टिकल में बताएंगे।

क्या कहता है नया नियम

केंद्र सरकार की ओर से मार्च 2026 में एक आदेश जारी किया गया। जिसमें देशभर में पीएनजी को बढ़ावा देने के लिए, जहां भी इसका नेटवर्क उपलब्ध है, वहां के उपभोक्ताओं को धीरे- धीरे पीएनजी अपनाने के लिए कहा गया। इसके अलावा सरकार ने ‘नो ड्यूल कनेक्शन पॉलिसी’ को भी लागू किया। जिसका मतलब है कि यदि किसी ग्राहक के घर में पीएनजी कनेक्शन हैं तो वह एलपीजी कनेक्शन नहीं ले सकता। यानी कुल मिलाकर आप एलपीजी-पीएनजी दोनों सुविधाओं का लाभ एकसाथ नहीं ले सकते।

30 जून की डेडलाइन

मार्च 2026 के सरकारी आदेश के अनुसार, पीएनजी अपनाने के लिए 90 दिन का समय दिया गया था। जिसके बाद से ही देश के अधिकत्तर हिस्सों में पीएनजी गैस की सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है,लेकिन सरकार द्वारा दी गई 90 दिन वाली डेडलाइन अब समाप्त होने वाली है।

हालांकि, पेट्रोलियम मंत्रालय ने यह नहीं कहा, कि 30 जून के बाद एलपीजी कनेक्शन अपने आप बंद हो जाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि फिलहाल एलपीजी गैस सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं होगी, बल्कि जहां पीएनजी गैस की सप्लाई हो रही है वहां धीरे- धीरे एलपीजी कनेक्शन को बंद कर दिया जाएगा।

पीएनजी को मिल रहा बढ़ावा

भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत विदेशों से आयात करता है। जिसमें से करीब 90 प्रतिशत मिडिल ईस्ट से आता है, और हाल के ही दिनों में मिडिल ईस्ट में जो तनाव बढ़ा। उसके बाद से ही भारत की विदेशों पर निर्भरता और अधिक बढ़ गई हैं। दुनिया के तमाम देशों के साथ भारत को गैस और तेल संकट का सामना करना पड़ा।

बता दें कि, भारत में पीएनजी कनेक्शन कोई नई शुरूआत नहीं हैं, बल्कि इससे पहले देश के कई हिस्सों में यह कनेक्शन किए जा चुके थे, और मार्च 2026 में सरकार ने इसे बढ़ावा देने की बात कहीं, जो कि भारत सरकार का एलपीजी से पीएनजी की ओर ग्राहक को शिफ्ट करना उनकी रणनीति का हिस्सा है, इसके अलावा सरकार का यह भी मानना है कि इससे पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है साथ ही डिलीवरी और परिवहन लागत को भी कम किया जा सकता है।

cylinder_2_hKZ1Rc_ln.jpg

Read Also: Ind A vs SL A Live Match: सस्ते में निपटे वैभव और प्रभसिमरन, ऋतुराज ने ठोका शतक, भारत की 8 रनों से रोमांचक जीत

कनेक्शन बंद न हो इसके लिए क्या करें

अगर आपके इलाके में भी पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है तो अपने स्थानीय गैस एजेंसी से संपर्क करें और पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करें। कनेक्शन बंद न हो इसके लिए पता करें कि क्या आपकी स्थानीय गैस एजेंसी ने आपके पड़ोस तक नेटवर्क का विस्तार किया हैं या नहीं। सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत, अगर आपको रजिस्‍टर्ड डाक के माध्यम से कोई सूचना या 90 दिन वाली डेडलाइन मिली है तो, कल से आप गैस की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। आप चाहे मालिक है या किरायेदार, अपने डिस्ट्रिब्यूटर को सरकार द्वारा जारी किए गए एड्रेस प्रूफ और पहचान पत्र तुरंत जमा करें। इसके अलावा ब्लैकलिस्ट होने से बचने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके स्व-घोषणा पत्र को औपचारिक रूप से दर्ज किया गया है या नहीं।

Read Also: Malviya Nagar Fire Live: दिल्ली के होटल-रेस्टोरेंट में भीषण अग्निकांड, 21 लोगों की जिंदा जलने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Read Also: Yoga International Day 2026: क्या है इस साल की थीम, जानें इसका इतिहास और महत्व