Shehzad Poonawalla Resignation: शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा! एक्स के बायो से हटाया पार्टी का नाम

image
shahzad poonawalla

Shehzad Poonawalla:भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है और इसकी मुख्य वजह उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बदला हुआ प्रोफाइल है। जिसमें उन्होंने अपने बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, बीजेपी' हटाकर नया प्रोफाइल अपडेट किया है। इसके बाद उनके पार्टी छोड़ने और सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बीजेपी के जाने-माने राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज गुरूवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रोफाइल अपडेट का पोस्ट शेयर किया है उन्होंने नए बायो में धर्म: इस्लाम, संस्कृति: हिंदू, विचारधारा: भारतीय, लेखक: GST की यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी। गौर करने वाली बात यह हैं कि इसमें बीजेपी या राष्ट्रीय प्रवक्ता पद का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने पोस्ट के साथ केवल लिखा- "मेरा अपडेटेड बायो।"

हालांकि, अब तक शहजाद पूनावाला या बीजेपी की ओर से उनके इस्तीफे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने वास्तव में पार्टी की सदस्यता छोड़ी है या केवल अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल अपडेट किया है। इसके अलावा शहजाद पूनावाला ने बायो अपडेट करने के साथ ही कुछ पुराने इंटरव्यू के वीडियो भी दोबारा साझा किए। जिनमें वे भविष्य में सक्रिय राजनीति से अलग होने की संभावना पर बात करते नजर आते हैं। इसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके बायो में बदलाव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन जब तक शहजाद पूनावाला या बीजेपी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक उनके इस्तीफे की पुष्टि नहीं की जा सकती। राजनीतिक हलकों की नजर अब उनके अगले कदम पर टिकी हुई है।

कौन हैं शहजाद पूनावाला?

17 अक्टूबर 1987 को महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे शहजाद पूनावाला पेशे से वकील, राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। सक्रिय राजनीति में आने से पहले उन्होंने कानूनी और संवैधानिक मुद्दों पर काम किया था। उन्होंने साल 2008 में कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और जल्द ही पार्टी में अपनी पहचान बना ली। वह पुणे में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के उपाध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के मीडिया सेल की रिसर्च टीम में सदस्य और महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं।

फिर साल 2017 में शहजाद पूनावाला के राजनीतिक जीवन में बड़ा मोड़ आया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए और आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए चुनाव निष्पक्ष नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने पार्टी में पारदर्शी और योग्यता आधारित चुनाव की मांग करते हुए पूछा था कि क्या राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा देकर एक सामान्य सदस्य की तरह चुनाव लड़ेंगे। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस नेतृत्व से उनके मतभेद बढ़ गए और आखिरकार उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी।

Read Also:Supreme court on pellet gun: जंतर मंतर में प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल क्यों? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार से सवाल

साल 2021 में शहजाद पूनावाला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए, और नवंबर 2021 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बीजेपी में आने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का खुलकर समर्थन किया और टीवी डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस व सोशल मीडिया के जरिए पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा।

बताया जाता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने का मन बनाया था। लेकिन दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने अपना फैसला टाल दिया। और आज इस्तीफे की खबर से एक दिन पहले उन्होंने अपना एक पुराना इंटरव्यू साझा किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि करीब 18-19 वर्षों तक सक्रिय राजनीति में रहने के बाद अब उन्हें जीवन के अगले चरण की ओर बढ़ने का समय महसूस हो रहा है।

Read Also:Anti Paper Leak Amendment Bill: लोकसभा में हंगामे के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक (संशोधन) विधेयक, विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार