Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया जहां एक कार चालक ने आरोप लगाया कि उसकी 45 लीटर की क्षमता वाले वाहन में 52 लीटर तेल डाला गया हैं। वहीं, पेट्रोल पंप के मालिक ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया हैं लेकिन फिर भी यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर के एक पेट्रोल पंप पर एक वाहन मालिक चरण सिंह ने ये दावा किया कि उसकी कार में 45 लीटर क्षमता वाली तेल की टंकी में 52 लीटर पेट्रोल डाल दिया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल भरवाने से पहले उनकी गाड़ी में 2 से 3 लीटर ईंधन मौजूद था ऐसे में यह कैसे संभव हो सकता हैं कि किसी गाड़ी में उसकी क्षमता से अधिक ईंधन हो।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद वाहन चालक ने आपत्ति जताते हुए पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद जिला पूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप का दौरा कर जांच की और कहा हमने पेट्रोल पंप मशीनों की जांच की लेकिन इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। उन्होंने आगे कहा कि गाड़ी की मैनुअल के मुताबिक, क्षमता से अधिक ईंधन हो सकता हैं फिर भी ये सवाल जस का तस बना हुआ है।
वाहन बनाने वाली कंपनी फॉक्सवैगन के आउटलेट से संबधित जानकारी मिली। जिसमें कंपनी के टेक्नीशियन का मानना है कि इस मॉडल की गाड़ी में 52 लीटर या उससे अधिक पेट्रोल आना संभव नहीं है और अगर ज्यादा क्षमता की बात करें तो इसमें 4 लीटर से 5 लीटर तक ईंधन आना संभव है।
Read Also: Cricket: आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम में जगह ? BCCI सचिव ने दे दी जानकारी
दूसरी ओर शिकायत पर देर से कार्रवाही करने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और शिकायतकर्ता ने पेट्रोल पंप और अधिकारियों की मिलीभगत होने की भी बात कही है। फिलहाल शिकायतकर्ता और पेट्रोल पंप मालिक दोनों ने अपनी-अपनी बात सामने रखी हैं। लेकिन अब भी क्षमता से अधिक पेट्रोल होने वाली बात गले से नहीं उतर रही और यह मामला जस का तस बना हुआ है।
Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान
