Lifestyle: इन आसान तरीकों से करिए तुलसी की देखभाल, गर्मी में भी बनेगी रहेगी हरीभरी

tulsi_uSCOva5yJ.jpg
तुलसी का पौधा

Tulsi Plant Care Tips: भारत में तकरीबन हर घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है। ऐसे में कुछ लोग तुलसी के पौधे को आंगन में, तो कुछ छत और कुछ लोग बगीचे में लगाना पसंद करते हैं। इसके पीछे कई तरह की मान्यताएं भी हैं और ज्यादातर लोग घरों में यह पौधा लगाते हैं। हालांकि, कई बार मौसम में बदलाव और देखभाल की कमी के कारण यह पौधा सूख जाता है। भीषण गर्मियों में बिना पानी के यह पौधा मुरझाने लगता हैं। इस सीजन में ऐसे टिप्स अपनाने चाहिए जिससे तुलसी के पौधे को सूखने से बचाया जा सके।

उल्लेखनी है कि, हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का बड़ा महत्व है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर तुलसी का सेवन कई गंभीर बीमारियों को सही कर देता हैं। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में तुलसी का प्रयोग हम कई प्रकार से कर सकते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में तुलसी का अलग-अलग तरीके से प्रयोग किया जाता है। चलिए, बताते हैं गर्मियों के दिनों में तुलसी को किन टिप्स को अपनाकर हराभरा रख सकते हैं।

तेज धूप से बचाएं  

गर्मी के मौसम में तुलसी के पौधे को सीधे धूप से बचाना चाहिए। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक पौधे को छाया में रखना चाहिए। तेज धूप से पौधा मुरझाने लगता है।

समय पर पानी

कभी-कभी लोग पौधे में पानी देना भूल जाते हैं, गर्मी के मौसम में ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दोपहर में तेज धूप के समय पानी देने से बचना चाहिए लेकिन शाम के समय पौधे की पत्तियों पर छिड़काव करना चाहिए। गमले की मिट्टी को नम रहने दें, लेकिन गमले में पानी को जमा न होने दें।

Read Also: Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में इन स्टेकेशन पर जाने का बनाइए प्लान, कूल-कूल एहसास के साथ होगी समय और पैसे की बचत

सूखी पत्तियों को हटाए  

पौधे की हरियाली को बरकरार रखने के लिए सूखी और पीली पत्तियों को हटा देना चाहिए। इससे ताजा और हरी पत्तियों का विकास होता है।

ओर्गेनिक खाद का प्रयोग

अगर आप 15 से 20 दिनों में गोबर की खाद या घर का बना ऑर्गेनिक खाद डालते हैं, तो इससे पौधे को भरपूर पोषण मिलता हैं जिससे वृद्धि अच्छी होती है, और पत्तियां हरी-भरी रहती हैं।

लू से बचाएं

भीषण गर्मी के दिनों में पौधे को लू से बचाना चाहिए, इसके लिए आप सुबह या शाम पौधे पर पानी से स्प्रे कर सकते हैं। इससे पत्तियों में नमी बनी रहती है। इसके अलावा आपको सूखी शाखाओं और पीली पत्तियों को हटा देना चाहिए। इससे पौधे को पोषण अच्छे से मिल जाता है और जान आ जाती है।

Read Also: Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में रहना चाहते हैं कूल और हाइड्रेट, अपनाएं ये ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान

Read Also: Lifestyle: पानी की टंकी में जमी गंदगी हो जाएगी कुछ ही देर में साफ, इन आसान टिप्स को करिए फॉलो