Cricket: आयरलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी टीम में जगह? BCCI सचिव ने दे दी जानकारी

vaibhav_suryavanshi_7itfS_nj1.jpg
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का समापन हो गया। इस सीजन में नई-नई प्रतिभाओं ने अपना दम दिखाया। क्रिकेट के टूटते और बनते रिकॉर्ड्स के बीच 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस किशोर बल्लेबाज ने 237.1 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों पर जमकर आक्रमण किया। इस दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी अब वैभव को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। यही वजह है कि अब चुनाव समिति पर वैभव के सलेक्शन को लेकर दबाव बढ़ रहा है।

यह बल्लेबाज अभी केवल 15 साल का हैं, लेकिन मैदान पर उनका आत्मविश्वास और अक्रामक बल्लेबाजी उम्र से कहीं आगे नजर आती हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता इस युवा बल्लेबाज ने अपने से दोगुनी उम्र और अनुभव वाले गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी की और लगातार दमदार प्रदर्शन किया। इसी महीने भारत को आयरलैंड दौरे पर दो टी-20 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में वैभव को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

बीसीसीआई सचिन ने की तारीफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि वह अद्भुत प्रतिभा का धनी है। आईपीएल में अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुका है। सचिव ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा कि, वैभव भारतीय क्रिकेट का नया वंडर किड है और उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में वह दुनिया में भी धूम मचाएगा। बोर्ड सलेक्टर्स आईपीएल के मैचों में मौजूद रहते हैं और सभी खिलाड़ियों पर नजर बनाकर रखते हैं। इस सीजन आईपीएल में कुछ खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया लेकिन वैभव का खेल असाधारण था। वह जल्द ही सभी सीमाओं को पार करता दिखाई देगा।

Read Also: भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की लाडली टिफनी, पति संग अक्षरधाम मंदिर देख हुई मंत्रमुग्ध

आयरलैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

गौरतलब है कि, भारतीय टीम इस महीने के आखिर में आयरलैंड (Ind vs Ire) दौरे पर जाएंगी जहां पर वह दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति अफगानिस्तान (Ind vs Afg Test) के साथ होने वाले एक मात्र टेस्ट मैच के बाद इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर सकती हैं। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

Read Also: MP News: बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, सीएम मोहन यादव ने लोगों से मांगे सुझाव