Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मानसून ‘मेहरबान’, कई इलाकों में झमाझम बरस रहे बादल, 17 राज्यों में अलर्ट जारी

monsoon_update_MttIva6c97.jpg

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय मानसून मेहरबान है। सोमवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में झमाझम बरसात हो रही है। नोएडा के कई सेक्टरों में तेज बारिश दर्ज हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। इसके साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मानसून की सक्रियता के चलते कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश ने उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी है।

बीते शुक्रवार को दिल्ली में बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और शाम को कुछ जगहों पर बारिश हुई। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार का भी अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है, जिसके चलते मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त से 15 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। आईएमडी ने 17 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में आईएमडी ने बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Read Alert: Jharkhand Student Protest: जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन खियांग्ते गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन

Read Also: Jharkhand Protest: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारी