Health: बिना डाइटिंग और जिम के हो जाएगा मोटापा कम, इन चाय को बनाए अपनी डाइटिंग का हिस्सा

tea_TilcFaFuy.jpg

Tea For Weight Loss: व्यस्त और भागदौड़ वाली जिंदगी हमारी जीवनशैली पर गहरा प्रभाव डालती है। समय के अभाव में हम स्वस्थ जीवनशैली से दूर होने लगते हैं और कई तरह की समस्याएं हमें घेर लेती है जिसका प्रभाव हमारे जीवन और शरीर पर साफ दिखाई देता है। इनमें से एक प्रमुख समस्या हमारा स्वास्थ्य है। खराब जीवनशैली के कारण आजकल लोग तेजी से मोटापा का शिकार हो रहे हैं। समय की कमी के कारण एक्सरसाइज और स्वस्थ खानपान से दूर होते जा रहे हैं।

आज हम आपको ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते हैं और साथ ही थकान में भी राहत महसूस करेंगे। इसके अलावा इन चायों को बनाने में बेहद कम समय लगता है। कुछ समय में कैटेचिन और पॉलीफेनोल जैसे यौगिक पाए जाते हैं जो फैट बर्न और पाचन को मजबूत करने का काम करते हैं, यह वजन कम करने का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी तरीका है। ऐसे में हम आपको ऐसी चाय की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको वजन कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

 हर्बल चाय

हर्बल चाय का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि यह प्राकृतिक जड़ी बूटियों और मसालों, जैसे- तुलसी की पत्तियां, अदरक, पुदीना, दालचीनी, इलायची, शहद और कैफीन-मुक्त प्राकृतिक ड्रिंक हैं। जिसका सेवन पूरा दिन तरोताजगी और ऊर्जा देता है। यह चाय शरीर को डिटॉक्स करने, वजन घटाने, तनाव कम करने, पाचन में सुधार और इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद फायदेमंद है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है और इम्युनिटी मजबूत होती है। इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है जो ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न कर मोटापा कम करने में मदद करता है।

ऊलोंग चाय

यह एक फर्मेंटेड चाय है जो ग्रीन टी और ब्लैक टी के लाभों को आपस में जोड़ती है। यह फैट ऑक्सीकरण को बढ़ाती है और इसके पॉलीफेनोल्स के कारण मेटाबॉलिज्म में सुधार करती है। जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।

Read Also: Health: वजन कंट्रोल से लेकर चमकदार स्किन तक फायदेमंद हैं खरबूजे के बीज, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

काली चाय

काली चाय में थियाफ्लेविन नामक फ्लेवोनोइड्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो फैट के टूटने को बढ़ावा देते हैं और सूजन को कम करते हैं। शुगर या दूध के बिना काली चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और समय के साथ फैट कम करने में मदद मिलती है।

पुदीना चाय

पुदीने की चाय के सेवन से भूख कम लगती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक मेन्थॉल पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे फैट बर्न होती है।

अदरक की चाय

अदरक की चाय में शक्तिशाली थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जिससे यह शरीर के तापमान को बढ़ा देता है और फैट बर्न को बढ़ावा देता है। इसके अलावा शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।  

नोट- दी गई उपर्युक्त सलाह सामग्री केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है। यह किसी प्रकार से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर आपको पेशेवर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

Read Also: Health: सिरदर्द से लेकर दिमाग तक लाभदायक है अपराजिता के फूल और जड़, चमत्कारिक गुण कर देंगे हैरान

Read Also: Lifestyle: पानी की टंकी में जमी गंदगी हो जाएगी कुछ ही देर में साफ, इन आसान टिप्स को करिए फॉलो