Delhi NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से रंग बदला है। बीते 24 घंटों में आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला हुआ था, कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बीते कई दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस कम हुई है। मौसम में हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
हालांकि, जिस भारी बारिश की संभावना जताई जा रही थी वह नहीं हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी पूरे सप्ताह तक मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस दौरान खुश होने वाली बात यह है आने वाले दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
22 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ हो सकती है। 23 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 24 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Read Also: Sawan 2026: महादेव के ऐसे 5 प्रसिद्ध मंदिर, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु करते हैं जलाभिषेक
पूरे दिन बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके बाद 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने केवल बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 26 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम सामान्यत: बादलों से घिरा रहेगा तथा आर्द्रता 80 प्रतिशत से 70 प्रतिशत के बीच बनी रहेगी।
Read Also: ‘एजुकेशन सिस्टम टूट चुका’, PM आवास के बाहर कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल और प्रियंका गांधी शामिल
