Bankipur Byelection: बिहार की सियासत एक बार फिर से बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर गरमाने लगी है। बांकीपुर से जनसुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बांकीपुर में आगामी 30 जुलाई को चुनाव होना है। यह सीट हमेशा से बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा चले जाने के बाद यह सीट खाली हुई है।
जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पहले ही बता दिया था कि बांकीपुर से मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए फैसला 5 जुलाई को किया जाएगा और आज इस बाबत ऐलान कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एक महीने से हमारा और जनता के बीच संवाद चल रहा है जिससे साफ पता चलता है कि अब हर कोई बीजेपी सरकार के खिलाफ है।
बांकीपुर सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने यह सीट दी थी और राज्यसभा चले गए थे। इस बाबत इस सीट पर चुनाव होना सुनिश्चित था। जनसुराज ने अपना मजबूत प्रत्याशी प्रशांत किशोर को मैदान में उतार दिया क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर को दो सीटें सिलेक्ट हुई थी लेकिन आखिरी समय पर उन्होंने चुनाव प्रचार करना ही सही समझा था। लेकिन, अब चुनावी ताल ठोकते नजर आएंगे।
दिलचस्प होगा चुनाव
प्रशांत किशोर अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ेंगे इससे पहले वह बिहार में यात्रा निकालकर जन सुराज पार्टी को स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। अब बांकीपुर में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। हालांकि, यहां की जनता किस पार्टी को विजयी बनाती है यह देखने वाली बात होगी। यह सीट हमेशा से बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है। बीजेपी यहां से लगातार पांच बार चुनाव जीतने में सफल रही है। ऐसे में दिलचस्प बात यह होगी कि बीजेपी अपने दुर्ग को ढहने से बचा पाती है या नहीं या प्रशांत किशोर पहली बार विधानसभा जा रहे हैं।
