Atiq Ahmed Son Abaan Death: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत हो गई। अतीक के बेटे अबान अहमद की तेज रफ्तार गाड़ी झांसी-कानपुर हाईवे पर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई से मिलने जा रहा था, इस दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। इस हादसे में अबान के साथ-साथ उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो गई, इसके अलाना तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
गौरतलब है कि, इससे पहले अतीक का बेटा असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। चर्चित उमेश पाल हत्याकांड को लेकर असद का एनकाउंटर हुआ था। असद से पहले पुलिस कस्टडी में बाहुबली माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अतीक का एक बेटा झांसी जेल में बंद है जिससे मिलने अबान अपने दोस्तों के साथ जा रहा था।
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अबान की तेज रफ्तार कार अचानक हाईवे पर आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, कार में सवार 5 लोग झांसी की ओर जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर अचानक एक जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।
अतीक के दो बेटे जेल में बंद...
अतीक अहमद का एक बेटा असद एनकाउंटर में मारा गया था।
एक बेटा अली झांसी जेल में बंद है, उस पर 10 मुकदमे हैं। इसी से मिलने अबान जेल जा रहा था।
एक बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है, उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
एक बेटा आइजम बाहर है, वह पढ़ाई कर रहा है। छोटा बेटा अबान भी बाहर था, जो आज सड़क हादसे का शिकार हुआ।
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फ़रार है, उस पर पचास हजार का इनाम है। वह अतीक की मौत के बाद फरार चल रही है।
