Delhi मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस

metro_mGBi0zgXl.jpg

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभी भी कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। सोमवार को संसद कूच के दौरान जमकर बवाल और हिंसा देखने को मिली थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शांति प्रदर्शन के नाम पर जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में जमकर बवाल काटा था और मीडिया कर्मियों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी। अब दिल्ली पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। इसी बीच बवाल को देखते हुए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC ने जानकारी दी है कि दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। यह स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव चौक, पटेल चौक और बाराखंभा रोड समेत 16 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही केन्द्रीय सचिवालय और जनपथ मेट्रो को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। राजीव चौक और केन्द्रीय सचिवालय में इंटरचेंज फैसिलिटी जारी रहेगी। बता दें कि, कल रात कनॉट प्लेस और जंतर मंतर के पास उपद्रवियों ने भारी बवाल काटा था जिसके बाद DMRC ने ये फैसला लिया है। DMRC ने बताया है कि ये फैसला सुरक्षा कारणों से किया गया है। बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशन...

1. लोक कल्याण मार्ग

2. राजीव चौक

3. पटेल चौक

4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग

5. बाराखंभा रोड

6. सुप्रीम कोर्ट

7. सेवा तीर्थ

8. जनपथ

9. मंडी हाउस

10. केन्द्रीय सचिवालय

11. आईटीओ

12. दिल्ली गेट

13. इंद्रप्रस्थ

14. खान मार्केट

15. जोर बाग

16. शिवाजी स्टेडियम

Read Also: मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान

सीआरपीएफ तैनात

उल्लेखनीय है कि, मेट्रो स्टेशन पर केन्द्रीय सुरक्षा बल को तैनात कर दिया है। संसद जाने वाले मार्ग पर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया है। जंतर-मंतर के आसपास के चार मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली पुलिस की तैनाती है। ये राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और बाराखंबा मेट्रो स्टेशन हैं। मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस मॉनिटर कर रही है कि कितनी संख्या में लोग जंतर मंतर जा रहे हैं।

Read Also: Monsoon Session: तीसरे दिन काले कपड़े पहनकर सदन में उतरा विपक्ष, राहुल और प्रियंका के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Read Also: Delhi Protest: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए, PM आवास के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन