Ind vs Eng: कहां और कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड दूसरी टी-20, अब रात की नींद नहीं होगी खराब

abhishek_sharma_Nfg00sWJo.jpg

Ind vs Eng T20 Timing: दुनिया की दो बड़ी टीमों भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज जारी है। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था, अब दूसरे की मुकाबले की बारी है। दोनों टीमों की तैयारी जोरों है क्योंकि आज का मुकाबला जीतकर वह सीरीज में बढ़त लेना चाहेगी। इस मुकाबले का समय शाम को है और पहला मैच देर रात को शुरू हुआ था। ऐसे में आपकी नींद खराब नहीं होगी और पूरे मैच का रोमांच आप उठा सकते हैं।

इस फटाफट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 4 जुलाई शनिवार को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। यह भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा, इससे आधा घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। पूरा 20-20 ओवर का मैच होने पर मुकाबला रात 11 बजे तक समाप्त हो जाएगा और आपकी नींद खराब नहीं होगी क्योंकि पहला मैच रात 10 बजे शुरू हुआ था। ऐसे में आप नींद की चिंता छोड़कर लुत्फ उठा सकते हैं।  

पहली जीत का इंतजार

भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अभी तक तीन मैच खेल चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। पहले आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मैच बारिश के कारण रद हो गया। अब अगले मैच की बारी है, जो मैनचेस्टर में खेला जाएगा। ऐसे में कप्तान अय्यर जीत हासिल कर टीम का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेंगे।

Read Also: Ind vs Eng: श्रेयस अय्यर की असली परीक्षा आज, जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड मैच, रात की नींद होगी खराब

भारत की संभावित प्लेइंग XI...

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI...

फिलिप साल्ट, जॉस बटलर (WK), हैरी ब्रूक (C), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

Read Also: Health: मोरिंगा को क्यों कहा जाता है ‘जादुई पेड़’ ?, इसके चमत्कारिक फायदे जानकर मुंह में उंगुली दबा लेंगे आप

Read Also: ICC W T20 WC: ऑस्ट्रेलिया मैनेजमेंट ने दिया बड़ा संकेत, चोट के बाद भी एलिस पेरी खेलेगी खिताबी जंग