Cricket: आरसीबी ने खिताब जीतकर किया IPL का समापन, जानिए इस महीने कब मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, यह रहा पूरा शेड्यूल

test_team_3U8wRWkKa.jpg
indian test team

Team India June Schedule: रविवार शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल (IPL) का खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ करीब दो महीने से चल रही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का समापन हो गया। अब टीम इंडिया एक बार फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार है। जून का महीना टीम के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। इस महीने में भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट खेलती हुई नजर आएगी।

भारतीय क्रिकेट टीम जून में सबसे पहले अफगानिस्तान से भिड़ती हुई नजर आएगी। पहले एक टेस्ट मैच खेला जाएगा और इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए बीसीसीआई (BCCI) की ओर से टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। टेस्ट मैच का आगाज 6 जून से होने जा रहा है, जो न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। हालांकि, ये मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत नहीं होगा। लेकिन इस मुकाबले का बड़ा महत्व रहने वाला है।

13 जून से शुरू होगी वनडे सीरीज

टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान (Ind vs Afg) के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 13 जून से होगा। पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 17 जून को होगा, यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाने वाला है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। खास बात यह है कि दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीरीज में लंबे समय बाद खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों सीरीज में कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे।

Read Also: भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की लाडली टिफनी, पति संग अक्षरधाम मंदिर देख हुई मंत्रमुग्ध

आयरलैंड दौर पर जाएगी टीम

टेस्ट और वनेड सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी और दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा तो दूसरा मुकाबला 28 जून को होना है। हालांकि, टी-20 सीरीज का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया। इस सीरीज की कमान सूर्यकुमार यादव के पास रहेगी या बोर्ड किसी और को कप्तानी सौंपता है। यह देखने वाली बात होगी।

Read Also: Weather Update: झुलसाती गर्मी से अब मिलेगी राहत, कल से तीन दिन जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने दी जानकारी