Farah Khan on Akshay Kumar: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार और फेमस कोरियोग्राफर फराह खान की दोस्ती के किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार फराह खान ने एक ऐसा मजेदार किस्से का खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के दौरान फराह ने अक्षय कुमार से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय रोज हेलीकॉप्टर से सेट पर पहुंचते थे। फराह ने मजाकिया अंदाज में यहां तक कह दिया कि "मेरे सारे पैसे खा गया" आखिर क्या है पूरा मामला और किस फिल्म की हो रही है चर्चा आइए जानते हैं।
हाल ही में अक्षय कुमार की एक फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के लिए फराह खान, अक्षय कुमार, प्रियदर्शन और राजपाल यादव साथ बैठे थे। बातचीत के दौरान फराह खान ने अक्षय कुमार की फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प और मजेदार किस्सा साझा किया।
कोरियोग्राफर ने बताया कि, साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'तीस मार खान' की शूटिंग महाराष्ट्र के मालशेज घाट में हो रही थी। चूंकि, शूटिंग सेट मुंबई से करीब ढाई घंटे की दूरी पर था। लंबी दूरी को देखते हुए फिल्म की पूरी टीम और कलाकार वहीं ठहरते थे, ताकि रोजाना आने-जाने में समय बर्बाद न हो और शूटिंग तय समय पर शुरू की जा सके। फिल्म की शूटिंग का कॉल टाइम रोज सुबह 8 बजे का होता था।
हालांकि, जहां पूरी टीम शूटिंग लोकेशन पर ही रहती थी, वहीं अक्षय कुमार हर दिन शूटिंग खत्म होने के बाद अपने घर मुंबई लौट जाते थे और अगले दिन फिर सेट पर 7: 45 तक पहुंच जाते थे। इसी बीच फराह की ये बात सुनकर राजपाल यादव हक्के-बक्के रहे गए। फराह खान ने आगे बताया कि अक्षत प्रतिदिन हेलिकॉप्टर से सेट पर पहुंचता थे यह बात सुनकर मौजूद फैंस हंसने लगे।
समय के साथ लोकप्रिय हुई फिल्म
फराह यहीं नहीं रूकी और उन्होंने आगे बताया कि, मैंने अपनी लाइफ में पहली बार किसी एक्टर को हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते देखा था। मैं खुद उस फिल्म की प्रोड्यूसर भी थी। अक्षय ने मेरे सारे पैसे खर्च करवा दिए थे। फराह की यह बात सुनकर अक्षय कुमार ने कहा कि उस फिल्म से ज्यादा कमाई तो आपने की थी। बता दें कि, फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तीन मार खान’ साल 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि रिलीज के समय यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई, लेकिन समय के साथ इस फिल्म ने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बना ली थी। आज भी इसके कई डायलॉग, कॉमिक सीन्स और गाने लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
