Malviya Nagar Fire Live: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह एक बड़ा भीषण हादसा हो गया। राजधानी के मालवीय नगर में एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अब तक हादसे में 21 लोगों के जिदां जलने से मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना सुबह 9 बजे हुई। कुछ लोगों को होटल की इमारत से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन, कई लोग धुएं और आग की चपेट में आ गए। फिलहाल, आग लगने की वजह सामने साफ नहीं हो पाई। पुलिस, फायर विभाग और कई एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं।
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि, फायर विभाग को सुबह 8.50 बजे कॉल आई थी। शुरुआत में घटनास्थल पर सात फायर टेंडर भेजे गए और गाड़ियां रास्ते में थीं, लेकिन बाद में सभी जरूरी यूनिट्स पहुंच गईं। मौके पर जैसे ही विभाग पहुंचा तो आनन-फानन में रेस्क्यू कर 37 लोगों को बचाया गया।
आगे उन्होंने बताया कि, यह एक बहुमंजिला इमारत है और इसमें एक बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर और पांच ऊपरी मंजिलें हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत का बेसमेंट बंद था। यहां पर अधिकतर ऐसे लोग रह रहे थे जिनके परिजनों का इलाज पास के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वह इसी को लेकर यहां रूके हुए थे।
बढ़ सकती हैं मृतकों की संख्या
फायर अधिकारी ने आगे कहा, यह संभावना है कि ये लोग इसी खास मकसद से यहां रुके हुए थे। यहां रहने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हालांकि, आग पर काफी जल्दी काबू पा लिया गया था, इसे बहुत तेज़ी से बुझा दिया गया। अब इमारत को खाली कर दिया गया जिससे पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट जाए। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है।
