Ranchi Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। सोमवार को छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद प्रदेश बीजेपी ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। सोमवार को छात्रों पर हुए अत्याचार के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई। प्रदेश की सोरेन सरकार ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए सुरक्षाबलों ने राजधानी रांची को हाई अलर्ट पर रखा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में पारदर्शी, तकनीकी सक्षम और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली पर काम करना है। सरकार लगातार छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर रही है और जल्द ही समस्या का निस्तारण हो जाएगा।
लोकतंत्र में छात्रों को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन शांतिपूर्ण माहौल में कुछ लोग राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं जिसे देखते हुए छात्रों को सरकार का सहयोग करना चाहिए। असमाजिक तत्व प्रदेश का माहौल खराब चाहते हैं। आप झारखंड का भविष्य है प्रदेश और देश को आपकी जरूरत है। सरकार का काम आपकी आवाज को सुनना है उसको नजरअंदाज नहीं करना है। आपकी समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है।
इससे पहले छात्र आंदोलन के बीच सोमवार को सीआईडी ने पूछताछ के बाद जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को गिरफ्तार किया था। खियांग्ते, जिन्हें राज्य के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद पिछले साल फरवरी में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। खियांग्ते ने 22 जुलाई को अपना इस्तीफा दे दिया था।
छात्रों की होगी बैठक
जारी आंदोलन के बीच अब छात्रों की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है जिसमें उन्होंने कहा कि वह रांची में बैठक करेंगे और सीधे मुख्यमंत्री सोरेन से बातचीत करेंगे। छात्र संगठनों का कहना है कि हम अब किसी से बातचीत नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार ने छात्रों के साथ देशद्रोहियों जैसा व्यवहार किया है। प्रदेश सरकार को हर मुद्दे पर जवाब देना होगा।
Read Also: West Bengal: सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान, बंगाल में मिलेगी 10 हजार रुपए की पेंशन, आपातकाल से है संबंध
