Hair Care Tips: आज के समय में कम उम्र में बाल झड़ना एक आम समस्या बन गई है। इसके अलावा दोमुंहे बाल और ग्रोथ कम होना यह भी परेशानी का कारण है जिसके लिए हमारी लाइफस्टाइल जिम्मेदार होती है। हमारे शरीर का संपूर्ण विकास हमारी जीवनशैली और पोषण पर निर्भर रहता है। इसके अलावा कई कारण ऐसे भी होते हैं जिनका हमारे शरीर पर सीधा असर पड़ता है। जैसे- तनाव, हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी, प्रदूषण या गलत हेयर केयर रूटीन शामिल है। हालांकि, अगर समय रहते सही देखभाल की जाए तो बालों के झड़ने को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को फॉलो करके आप अपने बाल झड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।
प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3
अगर आप भी अपने बालों को मजबूत, घना और लंबा बनाना चाहते हैं, तो बालों की मजबूती के लिए शरीर को पर्याप्त पोषण मिलना जरूरी है। क्योंकि बालों का करीब 80 से 85 प्रतिशत हिस्सा केराटिन नामक प्रोटीन से बना होता है। ऐसे में डाइट में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करना जरूरी है। जिसके लिए दालें, टोफू और नट्स जैसे खाद्य पदार्थ बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में सपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आयरन भी हमारे बालों की जड़ों को मजबूती देता है, और इसके लिए पालक, काजू, बादाम और कद्दू का बीज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ओमेगा 3 हमारे स्कैल्प को हेल्दी बनाने में मदद करता है, जिसके लिए चिया सीड़्स और अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
नारियल और कैस्टर ऑयल
बालों की देखभाल के लिए नारियल तेल और कैस्टर ऑयल का मिश्रण एक लोकप्रिय घरेलू उपाय माना जाता है, क्योंकि नारियल तेल बालों को नमी और पोषण देने में मदद करता है। जबकि कैस्टर ऑयल में मौजूद रिसिनोइलिक एसिड स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में सहायक माना जाता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें। इसके बाद इसे स्कैल्प और बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करें, और करीब 1 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इसके नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर बाल मुलायम और स्वस्थ दिखने लगते हैं।
Read Also: Daily Yoga: योगा करते समय जान लेनी चाहिए ये जरुरी बातें, वरना शरीर को उठाना पड़ेगा नुकसान
एलोवेरा और रोजमेरी
एलोवेरा और रोजमेरी का मिश्रण स्कैल्प की देखभाल के लिए एक बेहद असरदार उपाय है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल में रोजमेरी ऑयल की 3-4 बूंदें मिलाकर एक घोल तैयार करें, और हफ्ते में 1 से 2 बार बालों में लगाएं। जिससे आपके बालों को चमक आ जाएगी, और साथ ही साथ बालों की ग्रोथ भी डबल हो सकती है।
फ्लैक्ससीड हेयर ग्रोथ जेल
आमतौर पर फ्लैक्ससीड में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो स्कैल्प की सेहत बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए 2 चम्मच फ्लैक्ससीड को 2 कप पानी में तब तक उबालें, जब तक पानी गाढ़ा होकर जेल जैसा न बन जाए। इसके बाद मिश्रण को छानकर ठंडा कर लें, और साफ कंटेनर में भरकर रख दें। इस तैयार जेल को बालों और स्कैल्प पर हेयर जेल की तरह लगाएं।
Read Also: Lifestyle: मसाला डोसा खाकर हो गए हैं बोर, प्रोटीन डोसे की रेसिपि कर लीजिए नोट, स्वाद बना देगा दीवाना
