Monsoon Update: उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में IMD का अपडेट, वेस्ट यूपी में भी झमाझम बरसेंगे बादल

up_weather_Drqsu_3iO.jpg

Monsoon 6 August Update: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर से झमाझम बारिश का दौर जारी है। गुरुवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश में भी मानसून से राहत नहीं मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ केन्द्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज 6 अगस्त गुरुवार को प्रदेश के करीब 50 से ज्यादा हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी।

बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं खरीफ की फसल की बुवाई के लिए किसानों को लाभ मिलेगा। इस समय देश में खरीफ की फसल की रोपाई हो रही है, जिसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कई इलाकों को लेकर चेतावनी जारी है, ज्यादा बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

उल्लेखनीय है कि, आईएमडी ने पश्चिमी प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। हालांकि, कच्चे मकानों और निचले इलाकों में इस बारिश के कारण नुकसान की काफी संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में चेतावनी जारी

आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार 7 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक निम्न जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर तथा आसपास के क्षेत्र। इन इलाकों में भारी बारिश के कारण खेतों, सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बन सकती है।

Read Also: CRICKET: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक वीडियो शेयर कर किया बड़ा का ऐलान

वेस्ट यूपी में भी बारिश

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 4 से 6 डिग्री लुढ़क सकता है। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

Read Also: Bankipur Election: बांकीपुर में क्यों नहीं चला ट्रिपल इंजन का जादू? जानिए बीजेपी की हार के 5 बड़े कारण

Read Also: Mumbai FDA Action: 20 साल में 25 तबादले... फिर भी नहीं बदला अंदाज! कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनकी ईमानदारी और सख्ती की पूरे देश में होती है चर्चा