Kashi: मां गंगा की गोद से प्रकट हुआ शिवलिंग, क्षेत्र में दौड़ी आस्था और भक्ति की लहर, दर्शन पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

shivling_photo_GPCox-PN4.jpg
शिवलिंग

Kashi: भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी में चमत्कार देखने को मिला है। काशी नगरी के सुजाबाद स्थित शक्ति घाट के पास मां गंगा नदी से करीब दो क्विंटल वजनी शिवलिंग निकला है। शिवलिंग के निकलने के बाद पूरे इलाके में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। शिवलिंग के दर्शन के लिए दूर-दूर के लिए भक्तों का तांता लग गया। शिवलिंग की बनावट और शैली को देखकर स्थानीय लोगों और जानकारों का मानना है कि यह मौर्यकालीन है। गंगा की गहराई से मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला है। मामले की संवेदनशीलता और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए पुरातत्व विभाग (एएसआई) को इसकी सूचना दे दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सुजाबाद क्षेत्र के शक्ति घाट से करीब 200 मीटर दूर गंगा नदी में कुछ नाविक और मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में कोई भारी वस्तु फंस गई। जाल भारी होने पर जब मछुआरों ने उसे बाहर निकाला तो सब आश्चर्यचकित रह गए। मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, तो यह एक विशालकाय और प्राचीन शिवलिंग निकला। शिवलिंग निकलने की खबर जैसे ही इलाके में फैली तो आसपास के लोगों का तांता लग गया।

शिवलिंग को पूरी सावधानी के साथ बाहर निकालकर गंगा पार सुरक्षित स्थान पर रखा गया। बाद में स्थानीय लोगों ने इसे ‘नंदीश्वर महादेव’ का स्वरूप मानते हुए पूरे सम्मान के साथ मां गंगा मंदिर परिसर के बाहर स्थापित कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शिवलिंग की पूजा अर्चना शुरू कर दी। मंदिर के पुजारी का कहना है कि शिवलिंग कहीं से भी खंडित नहीं है। दर्शन पूजन के लिए इलाके के लोग आ रहे हैं।  

Read Also: Ind vs Afg 2026: वनडे में एक और कीर्तिमान रचेंगे रोहित शर्मा, गांगुली और द्रविड़ को छोड़ देंगे पीछे, कैलिस से भी निकल जाएंगे आगे

2500 साल पुराना शिवलिंग

इस प्राचीन शिवलिंग के ऐतिहासिक और अध्यात्मिक महत्व को समझते हुए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया। नमामि गंगे से जुड़े पदाधिकारी दर्शन निषाद ने बताया कि इस अद्भुत शिवलिंग के मिलने की आधिकारिक सूचना पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। जांच के बाद सारी जानकारियां सामने आ जाएगी। गंगा की तलहटी से निकले इस शिवलिंग को लेकर लोगों का अनुमान है कि यह करीब 2500 साल पुराना है और यह बाबा भोलेनाथ का चमत्कार है। इस पूरे मामले की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Read Also: Health: वजन कंट्रोल से लेकर चमकदार स्किन तक फायदेमंद हैं खरबूजे के बीज, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

Read Also: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: हाउस वाइफ को बताया राष्ट्र निर्माता, सड़क हादसे में मौत पर मिलेगा 30 हजार रुपए महीना मुआवजा