Monsoon Session: सदन के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में गूंजा लाठीचार्ज का मुद्दा

hangama_M7pdlq-64.jpg

Parliament Session Live: आज संसद का मानसून सत्र हंगामे के साथ शुरू हुआ। सत्र से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। लोकसभा में दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ, इसके साथ ही विपक्षी दलों ने कई मुद्दों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के शांति प्रयास के बाद भी हंगामा नहीं थमा तो कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया। उच्च सदन राज्यसभा में जंतर मंतर पर संसद की ओर कूच करते कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा गूंजा और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।

आज सोमवार को शुरू हुए मानसून सत्र में कार्यवाही शुरू होने से पहले शोक संदेशों को पढ़ा गया। लोकसभा में हाल ही में दिवंगत हुए 6 पूर्व सदस्यों नादेंडला भास्कर राव, श्रीमती ओमवती देवी, सुधांशु शील, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त), के.पी. धनपालन और प्यारे लाल शंखवार के अलावा कतर के पूर्व अमीर हिज हाइनेस शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। ऊपरी सदन राज्यसभा में पूर्व सांसद बलबीर के. पुंज, स्वपन साधन बोस, रंगशायी रामकृष्ण और एच. हनुमानथप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और श्रद्धांजलि दी गई।

प्रश्नकाल के दौरान हंगामा

सदन में श्रद्धांजलि अर्पित करने के तुरंत बाद प्रश्नकाल शुरू किया गया, तो कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने पेपर लीक, लाठीचार्च और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष की शांति अपील का विपक्षी दलों पर कोई असर नहीं हुआ। हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। ऐसे में प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया और अहम मुद्दों पर बहस नहीं हो सकी।

Read Also: CJP Protest: अस्पताल में भर्ती वांगचुक की पत्नी की दो टूक, ‘मेरी सहमति के बिना कुछ मत देना’

12 बजे शुरु होने वाली कार्यवाही के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (संसदीय कार्य मंत्रालय), केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी और कीर्ति वर्धन सिंह अपने-अपने मंत्रालयों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे। पेट्रोलियम मंत्रालय पर रिपोर्ट और लाभ के पद से जुड़ा प्रस्ताव मंत्रालयों के बयानों के तहत, राज्य मंत्री सुरेश गोपी 'पेट्रोलियम सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े मुकदमों' पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति की चौथी रिपोर्ट की सिफारिशों के क्रियान्वयन की स्थिति पर एक वक्तव्य देंगे।

Read Also: Gujarat Blast: अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत, PM Modi ने जताया दुख

Read Also: Weather Forecast: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी बिहार में आंधी बारिश की चेतावनी, पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने की सलाह