Weather Monsoon Update: देश में जल्द हो जाएगी मॉनसून की एंट्री, यूपी के 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

monsoon_ybLf0loZb.jpg

Weather Monsoon Update: देशभर से हीटवेव का असर समाप्त हो गया है। बीते तीन दिनों से अलग-अलग जगहों पर हो रही बारिश और तेज हवाओं से पारा लुढ़का है। मौसम के बदलाव से झुलसाती गर्मी से राहत मिली है। अब लोगों को मानसून का इंतजार है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस साल मानसून थोड़ा देरी से केरलम पहुंचेगा। वह आगामी दो से तीन दिनों में केरलम में दस्तक देगा हालांकि, वह एक जून तक पहुंच जाता है। 

 अरब सागर, लक्षद्वीप, केरलम और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल है। बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में भी मानसून आगे बढ़ सकता है। साल 2025 में मानसून 24 मई को केरल पहुंच गया था, जो पिछले कुछ सालों में सबसे जल्दी आने वालों में से एक था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून श्रीलंका के पास कमजोर मौसमी दबाव और चक्रवाती परिस्थितियों के कारण अटका हुआ है।

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हवाओं का दबाव नहीं बन पा रहा है, जो मानसून को आगे बढ़ाने के लिए जरुरी होता है। इस कारण मानसून निर्धारित समय से करीब छह दिन पहले अंडमान निकोबार पहुंचने के बावजूद बंगाल की खाड़ी में आगे नहीं बढ़ पाया और वहीं ठिठक गया।  

मौसम विभाग का कहना है कि, इस साल देश में मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। कम बारिश की एक बड़ी वजह अल नीनो मानी जा रही है। नीनो एक मौसमीय स्थिति है, जिसके दौरान प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। इसका असर भारत के मानसून पर पड़ता है और अक्सर बारिश कम होती है।

Read Also: Weather Update: नौतपा में टूटा गर्मी का गुरूर, आंधी और बारिश से लुढ़का पारा, 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

यूपी के 63 जिलों में अलर्ट

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार आंधी, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने से लोगों को भीषण गर्मी से फौरी तौर पर बड़ी निजात मिली है। सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ और आगरा समेत 25 से अधिक जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहे। हालांकि, बाद में धूप निकल आई, लेकिन हवा में नमी बरकरार रहने के कारण उमस और गर्मी से काफी राहत है।

मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के 63 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले चार दिनों के भीतर आए इस मौसमी बदलाव के कारण उत्तर प्रदेश का अधिकतम पारा करीब 8 डिग्री लुढ़ककर 40 डिग्री पर आ गया। अब प्रदेश में हीटवेव और लू का असर नहीं है। आने वाले चार से पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

Read Also: भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की लाडली टिफनी, पति संग अक्षरधाम मंदिर देख हुई मंत्रमुग्ध