Ind vs Zim Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिंबाव्वे के बीच में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका आज 23 जुलाई से आगाज हो गया। इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे की टीम की बल्लेबाजी चरमरा गई और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 125 रन बना सकी।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनर अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर चलते बने लेकिन दूसरे छोर पर खड़े वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया। वैभव ने पहली गेंद से गेंदबाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक पूरा करने का बड़ा कारनामा कर दिया।
अपने चौथे इंटरनेशनल मैच में वैभव ने पहला अर्धशतक जड़ा। इस तरह वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। 15 साल और 118 दिन के वैभव ने नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। मल्ला ने 8 फरवरी 2020 को कीर्तिपुर में अमेरिका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में अर्धशतक बनाया था, तब उनकी उम्र 15 साल और 340 दिन थी।
Read Also: PM Modi on Paper Leak: फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का होगा गठन, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिया जवाब
18 गेंदों में ठोकी फिफ्टी
इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में वैभव ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था। अपने तीन मैचों में 14, 13 और 15 रनों का व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। जिसके बाद क्रिकेट आलोचक इसे आईपीएल का प्लेयर बताने लग गए। इस बार जिंबाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 में वैभव का बल्ला जमकर गरजा उन्होंने 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से मात्र 18 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ दिया।
