ICC W T20 WC Eng vs SA: आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के फाइनल में मेजबान इंग्लैंड ने जगह बना ली है। दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने अफ्रीका को एकतरफा 40 रनों से हरा दिया। अब टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 5 जुलाई रविवार को खेला जाएगा। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांचवीं बार टी-20 विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई है, अब खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा। अभी तक इस बार टी20 विश्वकप में इंग्लैंड की टीम का अजेय अभियान जारी है जिसमें वह फाइनल मुकाबला जीतकर इस अभियान को जारी रखना चाहेगी।
सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका महिला टीम ने टॉस जीतकर मेजबान इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पारी की शुरुआत करने उतरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और 23 रनों तक पहुंचते-पहुंचते अपने 3 शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान नेट स्क्वाइवर ब्रंट और मध्यक्रम बल्लेबाज हीथर नाइट ने पारी को एक नई दिशा देने शुरू की और दोनों के बीच 90 गेंदों में 133 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
कप्तान ब्रंट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
इस दौरान नाइट के बल्ले से 47 गेंदों में 58 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं कप्तान ब्रंट ने 47 गेंदों में 75 रनों की बेजोड़ पारी खेली। दोनों पारियों के दम पर इंग्लैंड की टीम का स्कोर 169 रनों पर जा पहुंचा, जहां से इस मुकाबले को चुनौतीपूर्ण बनाया जा सकता था। फाइनल में जगह पक्की करने के लिए अफ्रीका को 170 रन बनाने थे। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही अफ्रीकी टीम के सामने यह लक्ष्य कोई मुश्किल नहीं दिख रहा था लेकिन इंग्लिश गेंदबाजों के सामने अफ्रीकी चुनौती छोटी साबित हुई।
Read Also: ICC W T20 WC: ऑस्ट्रेलिया मैनेजमेंट ने दिया बड़ा संकेत, चोट के बाद भी एलिस पेरी खेलेगी खिताबी जंग
अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी अफ्रीका
हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका की शुरुआत थोड़ी अच्छी रही और पहला विकेट 43 रनों के योग पर गंवाया। इसके बाद अफ्रीकी बल्लेबाज अपनी लय खो बैठे और एक के बाद एक विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद 68 रनों के योग तक पहुंचते-पहुंचते तीन विकेट गंवा दिए। एक समय आसान सा लग रहा लक्ष्य अब और चुनौतीपूर्ण होता गया। अफ्रीका की तरफ से सिर्फ ताजमीन ब्रिट्स ही 51 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुई तो अन्य कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका। इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल और चार्लोट डीन ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं लिंसे स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन और फ्रेया केंप ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। इस सेमीफाइनल की रेस को इंग्लिश टीम ने 40 रनों से जीत लिया। अब टी-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला जाएगा।
Read Also: Cricket: अगले महीने होगी भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज, यहां पढ़ लीजिए पूरा शेड्यूल
