Bhojpur Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन हो गया। मुठभेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। इस मामले में जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), शाहपुर थाना अध्यक्ष समेत एनकाउंटर में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शाहपुर थाने में मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एनकाउंटर को लेकर उठे सवालों और पुलिस कर्मियों की लापरवाही को लेकर की गई है।
मामले की जांच पहले से ही विभिन्न स्तरों पर चल रही है और अब पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच को नया मोड़ मिल गया है। नगौरतलब है कि भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस मामले को लेकर राज्यभर में राजनीतिक बयानबाजी भी हुई और न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि, भरत तिवारी के एनकाउंटर के एक सप्ताह बीत जाने के बाद मृतक परिवार और ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। परिजनों ने न्यायिक जांच पर अविश्वास जताया और चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो बचा हुआ पूरा परिवार आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाएगा। भरत के परिजनों को अब ग्रामीणों और आसपास के गांवों को भी भरपूर साथ मिल रहा है।
इस समय भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पूरे बिहार राज्य में हंगामा मचा हुआ है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान जारी किया और पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अपराध और गैरकानूनी काम में शामिल लोग किसी भ्रम में न रहें, क्योंकि अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है।
अपराधी बचेंगे नहीं- सीएम सम्राट
सीएम सम्राट ने कहा था कि उनकी सरकार बिहार को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।बिहार सरकार अपराधियों के आगे नहीं झुकेगी। अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब बिहार की छवि दुनिया में अलग दिखाई देगी।
Read Also: Daily Yoga: योगा करते समय जान लेनी चाहिए ये जरुरी बातें, वरना शरीर को उठाना पड़ेगा नुकसान
