Ind vs Zim T20 Series: इंग्लैंड सीरीज के बाद अब भारत जिंबाब्वे के साथ टी-20 में दो-दो हाथ करने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। कप्तान अय्यर के नेतृत्व में टीम पहली जीत की तलाश में है। भारतीय टीम एक महीने से विदेशी धरती पर खेल रही है लेकिन टी-20 में पहली जीत का इंतजार है। सबसे पहले टीम को आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम बुरी तरह से 0-4 से हारी।
इसके अलावा टीम इंडिया इंग्लैंड में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला भी खेली जिसमें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम के सामने अय्यर की कप्तानी में चौथी सीरीज हार टालने की बड़ी चुनौती होगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया कि टीम अब अतीत में नहीं जीना चाहती। उनका मानना है कि खिलाड़ियों को बिना किसी डर के मैदान पर उतरना होगा, क्योंकि असफलता के डर से खेल पर ध्यान नहीं दिया जाता।
हरारे में खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले की पूर्व संध्या पर अय्यर ने कहा कि इंग्लैंड दौरा टीम के लिए कठिन जरूर रहा, लेकिन उससे कई अहम सीख भी मिली हैं। टीम को अब समझ आ गया है कि आगे बढ़ने के लिए हर परिस्थिति में खुद को ढालना होगा और अपनी क्षमता के अनुसार खेलना होगा। बतौर कप्तान आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा काफी चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन सीखने को कई चीजें मिली। इन सभी अनुभवों को लेकर हम एकजुट होकर जीत के लिए एक बार फिर से मैदान में उतरने जा रहे हैं।
Read Also: Cricket: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया का बेड़ा गर्क, गिल की कप्तानी में जीती सिर्फ एक सीरीज
भारत और जिंबाब्वे की टीम...
भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (C), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (VC), ईशान किशन (VC), प्रभसिमरन सिंह (VC), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।
जिम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (C), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, मिल्टन शुम्बा, तफाद्जवा त्सिगा।
Read Also: CJP Parliament March: विजय चौक तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, संसद भवन का गेट बंद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
