DC Player Abhishek Porel Arrested: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पोरेल की गिरफ्तारी बलात्कार और आपराधिक धमकी को लेकर हुई है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी पर मेडिकल की एक छात्रा ने बलात्कार जैसे संगीन आरोप को लेकर मामला दर्ज कराया है। हुगली ग्रामीण पुलिस के एसपी कुंवर भूषण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, क्रिकेटर को दम दम पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले एमामी सिटी से गिरफ़्तार किया।
इससे पहले जून महीने में, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। बाद में कोलकाता हाईकोर्ट के निर्देश पर क्रिकेटर को गिरफ्तार करने को कहा था। पोरेल, जो पहले इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं और मौजूदा समय में वह दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा है और विकेटकीपिंग के साथ-साथ ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालते हैं।
क्रिकेटर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा है। शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वह और पोरेल पिछले तीन साल से रिश्ते में थे और पिछले साल उनके बीच मतभेद पैदा हो गए, जिसके बाद क्रिकेटर ने कथित तौर पर उससे "दूरी बनाना" शुरू कर दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह ऐसा करने को तैयार नहीं है।
महिला शिकायत में आरोप लगाया कि पोरेल लगातार शादी का झूठा वादा करते रहे और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। बाद में जब शादी के लिए बोला गया तो धमकी देने लगे। पुलिस ने मामले में मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।
Read Also: Ind vs SL: पहले टेस्ट में कैसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन, शतकवीर पडिक्कल को मिलेगा मौका?
पोरेल का क्रिकेट करियर
गौरतलब है कि, टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज पोरेल ने साल 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्पण किया था और इसके बाद से वह लगातार दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि, बीता सीजन पोरेल के लिए अच्छा नहीं रहा और शुरुआती मुकाबलों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। बीते सीजन में पोरेल में 4 मैचों में 108 रन बनाए थे। उन्होंने साल 2021-22 सीजन में बंगाल के लिए अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया और 32 फर्स्ट-क्लास और 23 लिस्ट ए मैच खेले हैं। इसके अलावा वह इंडिया-ए के लिए ऑस्ट्रेलिया और यूके दौरे पर जा चुके हैं।
Read Also: Student Protest: आज झारखंड बंद का ऐलान, राजधानी रांची में हाई अलर्ट, सीएम सोरेन की छात्रों से अपील
