W T20 WC: सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना जरूरी, भारत के लिए करो या मरो वाला मैच कल, आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत

harman_T_3fzlk4_.jpg

Ind W vs Aus W T20 WC: महिला टी-20 विश्वकप में कल रविवार को भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला लंदन के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा। हरमनप्रीत की कप्तानी में अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो यह मुकाबला हर स्थिति में जीतना होगा। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अभी तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 3 में जीत मिली है। एक ग्रुप मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आज होने वाले मुकाबले पर करोड़ों भारतीय फैंस की नजर है और इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर दोनों टीमों के ऊपर दवाब भी है। 

मौजूदा विश्वकप में भारत की बात करें तो उन्होंने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था। इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी टीम इंडिया ने 95 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड प्रदर्शन की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया का दबदबा साफ दिखाई देता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 38 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत को सिर्फ 9 मैचों में जीत हासिल हुई है और एक मुकाबला बराबरी पर छूटा है। इसके अलावा 27 मुकाबलों को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया है और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने हमेशा भारतीय टीम पर दबदबा बनाए रखा है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है।

Read Also: India vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में बारिश बनेगी विलेन? भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला आज

भारतीय गेंदबाजों को दिखाना होगा दम 

अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाना है तो रविवार को लंदन में ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ रोकना होगा। इसके लिए भारतीय स्पिनर्स को आगे आना होगा और दमदार खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलिया के पास बेहद मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप और धारदार गेंदबाज मौजूद हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा को भी मजबूत शुरुआत देनी होगी।

Read Also: Pune Ketan Murder Mystery: केतन की हत्या से पहले का CCTV आया सामने, कैफे में प्लानिंग करते दिखे सिया और चेतन, जांच में एक और खुलासा

Read Also: UP Panchayat Chunav: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानों को प्रशासक बनाने को बताया गलत, सरकार से मांगी चुनाव की टाइमलाइन