हैं। आयरलैंड के खिलाफ 9 रन बनाते ही उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
शिवम दुबे भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दुबे ने 648 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की है। इस वजह से संजू सैमसन और हार्दिक पांड़्या जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी भी पीछे छूट गए हैं। टी-20 में सबसे तेज एक हजार बनाने का कारनामा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने किया है, उन्होंने 528 गेंदों में यह कारनामा किया है। इस बाद पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है, उन्होंने 573 गेंदों में 1000 रन बनाए हैं।
शुक्रवार को बेलफास्ट में खेले गए आयरलैंड के साथ मैच में शिवम दुबे ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया लेकिन उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 25 रन कूट दिए। इस चोटी सी पारी में उनके बल्ले से एक चौके साथ दो शानदार छक्के निकले। हालांकि, वह भारत को जीत दिलाने में नाकाम रहें। आयरलैंड से मिले 183 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनर अभिषेक शर्मा को छोड़कर कोई बल्लेबाज प्रभावी बल्लेबाजी नहीं कर सका, जिसकी वजह से भारत को 34 रनों से हार झेलनी पड़ी। ओपनर शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रन बनाए।
शिवम दुबे का टी-20 करियर
उल्लेखनीय है कि, अक्रामक बल्लेबाज शिवम दुबे का टी20 इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 65 मैचों की 49 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 30.78 के औसत से 1016 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.64 का रहा है, इस फॉर्मेट में वह काफी तेज गति से रन बनाते हैं। शिवम दुबे ने अपने करियर में 6 फिफ्टी लगाई हैं और अब तक 65 चौके और 65 छक्के भी मार चुके हैं। वह 2024 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। इस समय भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम की बल्लेबाजी को संभालते हैं।
