Weather Update: दिल्ली में आंधी का रौद्र रूप, 128 की स्पीड से चली हवाएं, अब ऐसा रहेगा मौसम

delhi_thunder_QpDwZByll.jpg

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मंगलवार देर शाम अचानक तेज धूल भरी आंधी देखने को मिली। आंधी  तेज धूल भरी आंधी देखने  का ऐसा रौद्र रूप जिसने लोगों को डरा दिया। तेज धूल भरी हवाओं का बवंडर इतना भयानक था कि वह अपने साथ सबकुछ उड़ाकर ले जाना चाहती है। तेज हवाओं से कहीं पेड़ टूटे, कहीं छ्प्पर उड़े, तो कहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंट इक्विपमेंट उड़कर विमानों से टकरा गए।

मौसम में आए इस अचानक बदलाव से लोगों को पिछले कई दिनों से तपती गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम के अनुसार, गुरुवार 11 जून को मौसम इससे भी ज्यादा खराब रह सकता है। पूसा में हवा 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। पालम एयरपोर्ट पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आया। मौसम विभाग की माने तो यह तूफान 25 साल के रिकॉर्ड के बराबर था।

बता दें कि, इससे पहले दिल्ली में 4 जून 2001 में ऐसा ही आंधी-तूफान आया था और तब भी हवा की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा मापी गई थी। 25 मई 1991 को 147 किमी प्रति घंटा, 2 मई 1989 को 145 किमी प्रति घंटा, 6 जून 1997 को 139 किमी प्रति घंटा और 16 जून 1988 को 126 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली थी।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा बदलाव

आज बुधवार की करें तो मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है।

Read Also: मेटा ने कर दिया बड़ा धमाका, अब Facebook, Instagram और Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे पैसे, पढ़िए पूरा रिचार्ज प्लान

दिल्ली-एनसीआर में शाम या रात को तेज़ आंधी तूफान से बारिश का ओरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस दिन हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना जताई है। जिससे हीटवेव से काफी हद तक दिल्ली वासियों को राहत मिलेगी। लिहाजा 12 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे पूरे दिन अलग-अलग समय पर आंधी-तूफान और गरज- चमक के साथ हल्की बारिश होगी।

Read Also: UP: शामली में धर्मांतरण का हाई-प्रोफाइल मामला, चांदनी ने झूठी मोहब्बत में फंसाया आयुष, तीन मौलवी शामिल

Read Also: Karnataka: कर्नाटक में ‘शिव सरकार’ की ताजपोशी तय, सिद्धारमैया कल देंगे इस्तीफा, 30 मई को होगा शपथ समारोह