How to Dry Clothes In Monsoon: मानसून में बिना धूप के फटाफट सूख जाएंगे कपड़े, इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर बनिए वेरी स्मार्ट

dry_clothes_YDbJ8emrI.jpg

Dry Clothes Tips In Monsoon: देशभर में इस समय मानसूनी बरसात का दौर चल रहा है जिससे कहीं मूसलाधार बारिश, तो कहीं रुक-रुककर बूंदाबांदी चल रही है। यह मौसम जहां भीषण गर्मी से राहत देता है, वहीं रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ चुनौतियां भी लेकर आता है। इनमें एक चुनौती होती है कपड़ों को समय पर सुखाने की। खासकर नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों के लिए यह समस्या और भी बढ़ जाती है।

मानसून के दौरान वातावरण में नमी अधिक होने और धूप कम निकलने की वजह से कपड़े देर तक गीले रहते हैं। यदि उन्हें पर्याप्त धूप और हवा न मिले, तो कपड़ों में सीलन, फंगस और दुर्गंध की समस्या पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं, लंबे समय तक नम रहने वाले कपड़ों में बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं, जो त्वचा संबंधी परेशानियों का कारण बन सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ सरल और असरदार उपाय, जो मानसून में होने वाली आपकी इस परेशानी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।

कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़े

बारिश के मौसम में कपड़ों के जल्दी सुखाने के लिए सबसे पहले कपड़ों को अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि उसमें मौजूद अतिरिक्त पानी निकल जाए और कपड़े आसानी से सूख सकें इससे कपड़ों में नमी रहने की संभानवा भी कम हो जाती है इसके अलावा अगर आप वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते है तो स्पिन मोड का इस्तेमाल एक बार और करके भी कपड़े सूख सकते है।

cloth_2_AgWx4I3E6.jpg

पंखे की हवा में सुखाएं

अगर बारिश की वजह से धूप नहीं निकल रही है, तो आप कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए  फैन या टेबल फैन का उपयोग कर सकते है कपड़ों को स्टैंड पर अच्छी तरह फैलाकर पंखे या टेबल फैन के सामने रखें, ताकि हवा सभी हिस्सों तक आसानी से पहुंच सके और आपके कपड़े जल्दी और आसानी से सूख सकें।

Read Also: Health: गर्मी के मौसम में रोज पिएं लौकी का जूस, शरीर रहेगा हाइड्रेट और मिलेंगे कई गुणकारी लाभ

कपड़ों को दूर-दूर सुखाएं

कपड़ों को पास-पास टांगने की बजाय उनके बीच थोड़ा अंतर रखें। इससे हवा हर कपड़े तक बराबर पहुंचेगी और कपड़े जल्द ही सूख सकेंगे इसके अलावा कपड़ों को सूखाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मोटे कपड़ों जैसे- जींस, तौलिए और कंबल को हल्के कपड़ों से अलग सुखाएं।

एसी का उपयोग करें

यदि आपके घर में डीह्यूमिडिफायर या फिर AC है तो आप बारिश के मौसम में कपड़े सुखाने के लिए उसका इस्तेमाल भी कर सकते है क्योंकि डीह्यूमिडिफायर कमरे की अतिरिक्त नमी को कम करता है, जिससे कपड़ों में मौजूद नमी तेजी से सूखने लगती है। इसके अलावा AC के ड्राई मोड का उपयोग करने से भी कमरे में नमी कम हो जाती है और कपड़े जल्दी सूख जाते हैं।

विनेगर या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

बारिश के कारण कई बार कपड़े लंबे समय तक गीले रह जाते हैं जिससे उनमें फंगल और बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है और बदबू भी आने लगती है ऐसी समस्या न हो इसके लिए आप कपड़े धोते समय विनेगर या बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि ये एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल होते हैं, जिनका उपयोग करने से कपड़ों में बदबू नहीं आती। इसी के साथ कपड़े पूरी तरह सूखने के बाद तुरंत तह लगाकर अलमारी में न रखें।

Read Also: एक रंग का लुक, यानि मोनोक्रोम से भी दिख सकते हैं आप सुपर क्लासी और अट्रैक्टिव, अपनाएं ये ट्रिक्स

Read Also: Health: जामुन के साथ इन चीजों को कर दे बिल्कुल अवॉयड, यह कॉम्बिनेशन हो सकता है खतरनाक