Weather Monsoon Update: दिल्ली में आंधी-तूफान से तीन विमान क्षतिग्रस्त, 12 राज्यों में मानसून की दस्तक, यहां होगी झमाझम बारिश

weather_delhi_pd_-04jse.jpg

Weather Monsoon Update: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है। 4 जून को केरलम में एंट्री के बाद अब मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीते रविवार को मानसून 12 राज्यों में प्रवेश कर चुका है। केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम समेत अन्य राज्यों में मानसूनी बारिश हो चुकी है। पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी मानसून दस्तक दे चुकी है।

केरलम, तमिलनाडु समेत पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी है। इस दौरान 7 से 20 मिमी तक बारिश की संभावना जताई बै। खासकर 8 से 10 जून के बीच कर्नाटक में बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगर बात मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की करें तो यहां भी प्री- मानसून बारिश का दौर जारी हैं | राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार 7 जून को बारिश के साथ ओले गिरे। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर आंधी की चपेट में आकर ऑटो पलट गया।

आंधी और बारिश का कहर इतना था कि दिल्ली एयरपोर्ट पर इस दौरान ग्राउंट सपोर्ट उपकरणों की टक्कर से एयर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद तीनों विमानों को ऑपरेशन से बाहर कर दिया गया। इसके अलावा एनसीआर में भी बदलाव देखा गया। बताया जा रहा है कि राजधानी समेत एनसीआर में गर्मी बढ़ सकती है। तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।

Read Also:Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान 

श्रीगंगानहर सबसे गर्म शहर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते हीटवेव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। सोमवार को राजस्थान समेत 5 राज्यों में लू का अलर्ट है। साथ में 7 से 11 जून तक पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के अलावा हीटवेव की भी संभावना है। रविवार को राजस्थान का श्रीगंगानहर शहर 44.8 डिग्री के साथ देश का सबसे गरम शहर रहा।

प्रदेश के पश्चिमी जिलों बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, समेत 8 जिलों में तापमान एक बार फिर 44 डिग्री के पार पहुंचा गया हालांकि, पूर्व के जिलों में तापमान अभी 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत 6 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

14 जिलों में अलर्ट

अगर बात उत्तर प्रदेश की जाए तो प्रदेश के बागपत, मेरठ समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। यहां 60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट है। बिहार के मधुबनी, अररिया समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई।

Read Also: Cricket: अब सितंबर-अक्टूबर में भी होगा आईपीएल, 74 की जगह 94 होंगे मुकाबले, यह रही पूरी जानकारी

Read Also: UP: कानपुर में पेट्रोल पंप का खेल….40 लीटर टंकी में आया 52 लीटर तेल, गाड़ी मालिक के उड़ गए होश