Sonam Wangchuk Hospitalised: 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, CJP फाउंडर अभिजीत ने शुरू किया अनशन

sonam__MUwGLzFyv.jpg

Sonam Protest Update: दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह अचानक दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को धीरे-धीरे जंतर-मंतर से हटाया जा रहा है। वांगचुक NEET पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 तारीख से अनशन पर बैठे थे।

आज शनिवार की सुबह सोनम वांगचुक की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद दिल्ली पुलिस के जवान उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्रदर्शनकारी वांगचुक का इस समय नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ईलाज चल रहा है। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर वांगचुक को जरूरी मेडिकल इलाज के लिए एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जंतर-मंतर पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को धीरे-धीरे प्रदर्शन स्थल से हटाने का काम कर रही है। 

पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ा विरोध

उल्लेखनीय है कि सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों में नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार आंदोलन को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इस कार्रवाई के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।

sonam_update_gEcX_rvIy.jpg

सीजेपी संस्थापक कहना है कि वह सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय सोनम वांगचुक अपने मुद्दों को लेकर अनशन कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं और अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। वहीं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई जारी है।

Read Also: Water Safety: सावधान...सीलबंद पानी की बोतल में निकला जहरीला पदार्थ, बोतल खरीदने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

Read Also: Ganga Protection Movement: सोनम वांगचुक के अनशन के बीच क्यों याद आए IIT प्रोफेसर जीडी अग्रवाल? जिन्होंने मां गंगा के लिए दे दी थी अपनी जान"