Health: मानसून में ऐसे रखें सेहत का ख्याल, नहीं तो पड़ेंगे बार-बार बीमार, खानपान से लेकर सावधानियां पढ़िए सबकुछ

infection_jjGshXVEO.jpg

Monsoon Diet Disease Prevention: भीषण गर्मी के बाद देशभर में बारिश का दौर शुरू हो जाता है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलती है और मौसम सुहावना हो जाता है। मौसम में यह बदलाव हमारे के लिए कई तरह की राहत लेकर ही नहीं आता बल्कि यह हमारे सामने कई चुनौतियां भी लेकर आता है। बारिश के कारण गंदगी फैलने लगती है और बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। साल का सातवां महीना एक ओर जहां झुलसाती गर्मी से राहत दिलाता है तो, वहीं कई तरह की स्वास्थ्य चुनौतियों हमारे सामने खड़ा कर देता है। 

बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी अपने खानपान में बदलाव करना है। बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के बाद संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत कई बामारियां फैल जाती हैं। इस मौसम में अक्सर लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से व्यक्ति कई तरह की बीमारियों के प्रति संवेदनशील हो जाता है।

ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि इस मौसम में खुद को इन संक्रमण से बचाकर रखा जाए। अगर आप भी मानसून के सीजन में इन बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं, तो आज से ही अपने खानपान को लेकर सावधानियां बरतनी शुरू कर दीजिए।

बरसात के मौसम में पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए ताजा, गर्म और घर में बने भोजन का सेवन करें।

पानी से होने वाले संक्रमणों से बचने के लिए उबला हुआ, छाना हुआ या गर्म पानी पीना चाहिए।

हाइड्रेट रहने के लिए नींबू पानी, फ्रेश नारियल पानी और छाछ का सेवन करना चाहिए।

संक्रमण और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए विटामिन सी से भरपूर मौसमी फलों उपयोग करना चाहिए।

बरसात के मौसम में संक्रमण न हो, इसके लिए फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर उपयोग करना चाहिए।  

हल्दी, मेथी, हींग, अदरक, लहसून जैसी कई जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि यह पाचन में सुधार और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान

इन चीजों से करें परहेज...

इस मौसम में स्ट्रीट फूड जैसे समोसे, पकोड़े जैसे तले हुए भोजन से परहेज करना चाहिए। तापमान में बदलाव के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

इस मौसम में हमें ज्यादातर मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। इस तरह की डाइट से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है।

पाचन तंत्र कमजोर होने से एसिडिटी, अपच और पेट में बेचैनी हो सकती है।

बरसात के मौसम में समुद्री भोजन जैसे मछलियों का सेवन से परहेज करना चाहिए।

ठंडी और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। इससे पेट संबंधी समस्या बन जाती है।  

हरी पत्तेदार सब्जियां खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। नमी और गंदगी के कारण इनमें मिट्टी, बैक्टीरिया और कीड़े चिपक जाते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए पत्तेदार सब्जियों और कच्चे सलाद के इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह धोकर साफ जरूर कर लेना चाहिए।

Read Also: Lifestyle: चिलचिलाती गर्मी में इन स्टेकेशन पर जाने का बनाइए प्लान, कूल-कूल एहसास के साथ होगी समय और पैसे की बचत

Read Also: Health: वजन कंट्रोल से लेकर चमकदार स्किन तक फायदेमंद हैं खरबूजे के बीज, चमत्कारिक फायदे कर  देंगे हैरान