अंजनी कुमार
Ram Mandir Trust Meeting: चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक के फैसले पर जहां देशभर की नजरें अटकी हुई हैं। वहीं, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की ओर से सभी सदस्यों के नाम एक नोटिस भी जारी किया गया है जिसमें बताया गया कि यह बैठक 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे अयोध्या के मणि रामदास छावनी में होगी। इस बाबत एक आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि यह बैठक 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे होगी।
उक्त बैठक में एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी। इसमें मंदिर प्रबंधन संबंधित व्यवस्थाओं पर विचार, सीईओ पद सृजन पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राम मंदिर से जुड़ी वित्तीय जानकारी की रिपोर्ट पर चर्चा और राम मंदिर से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा संभव है। बैठक को लेकर शनिवार (4 जुलाई) को आधिकारिक रूप से ऐलान भी कर दिया गया है।
ट्रस्ट की न्यासी बैठक को लेकर जारी आदेश में महत्वपूर्ण जानकारी के साथ सभी सदस्यों से इस बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है। ट्रस्ट ने सभी सदस्यों के नाम एक आदेश जारी कर सभी सदस्यों को ट्रस्ट के अध्यक्ष की अनुमति से कोषाध्यक्ष द्वारा सोमवार (6 जुलाई 2026) की बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया है और कहा है कि उक्त बैठक अत्यावश्यक विषयों पर विचार-विमर्श एवं आवश्यक निर्णय लिए जाने हेतु अल्प सूचना पर बुलाई गई है। सभी संबंधित सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का कष्ट करें।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' के सम्मानित ट्रस्टी महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने 3 जुलाई की बैठक में संकेत दे दिया था कि 6 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, इस बैठक के बाद ही आगे की दिशा को लेकर निर्णय सामने आ सकते हैं। बैठक में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों को निमंत्रण भी भेजा गया था। बैठक में ट्रस्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें सभी सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान एसआईटी की जांच और उससे जुड़े आरोपों के बीच इस्तीफों के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
