Flowering Tips In Monsoon: जुलाई का महीना फूलों के पौधे लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश और नमी पौधों की बढ़वार में मदद करती है। अगर आप अपने घर की छत, बालकनी या बगीचे को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो इस मौसम में कुछ खास पौधे लगा सकते हैं। ये पौधे कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं और लंबे समय तक फूल देते हैं।
सबसे खास बात यह है, कि इनमें से कई पौधों को ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती, और ये मानसून की बारिश में तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहते हैं, तो इस मानसून कुछ ऐसे फूलों वाले पौधे जरूर लगाएं जो पूरे मौसम में आपके गार्डन की रौनक बढ़ाए। तो चलिए जानते हैं उन 5 खूबसूरत पौधों के बारे में, जिन्हें मानसून में लगाकर आप अपने घर को सचमुच फूलों का स्वर्ग बना सकते हैं।
गेंदा
अगर आप भी कम मेहनत में ज्यादा फूल देने वाले पौधे की तलाश में है, तो गेंदा का पौधा मानसून के समय में घर की खूबसूरती बढ़ाने का सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके अलावा यह एक ऐसा फूल है। जिसे खास देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती और आसानी से उगाया जा सकता है। साथ ही मानसून के दौरान मिट्टी में नमी होने के कारण इसकी ग्रोथ तेज हो जाती है। गेंदा के पीले और नारंगी रंग के फूल न सिर्फ आपके गार्डन को, इससे आपकी बालकनी की खूबसूरती भी बढ़ती है, बल्कि लंबे समय तक खिले भी रहते हैं।
चमेली
इस मौसम आपका घर सिर्फ फूलों से ही नहीं, बल्कि उसकी भीनी-भीनी खुशबू से भी महक उठेगा क्योंकि चमेली का पौधा उन पौधों में शूमार है जिसकी खुशबू हमारे आसपास के वातावरण को और अधिक ताजगी से भर देती है। चमेली को आप गमले, बालकनी, छत या बगीचे में आसानी से लगा सकते हैं। नियमित धूप, हल्की सिंचाई और समय-समय पर छंटाई करने से यह पौधा लंबे समय तक फूल देता रहता है, और आपके घर की खूबसूरती दोगुना कर देता है।
मोगरा
सफेद रंग के छोटे-छोटे और बेहद आकर्षक फूलों वाला यह पौधा मानसून में घर की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाता है। इस समय मोगरा के पौधे में से अधिक कलियां निकलने लगती है, और लगातार फूल भी खिलने लगते हैं। जिससे यह मौसम गार्डनिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट समय है, इसके अलावा मोगरा को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए इसे कुछ समय धूप वाली जगह पर रखना बेहतर होगा।
सदाबहार
इस मानसून अगर आप एक ऐसा ऐसा पौधा लगाना चाहते हैं, जो सालभर आपके घर की खूबसूरती बढ़ाए, तो सदाबहार एक शानदार विकल्प है। क्योंकि इसके नाम से ही यह साफ हो जाता है कि यह पौधा पूरे साल फूल देता है। पौधे के गुलाबी, सफेद, बैंगनी रंग के आकर्षक फूल गार्डन और बालकनी को हमेशा खिला-खिला बनाए रखते हैं। मानसून के मौसम में पर्याप्त नमी मिलने से इसकी ग्रोथ और भी बेहतर हो जाती है, और पौधे पर फूलों की संख्या बढ़ने लगती है। इसे आप गमले और जमीन, दोनों जगह आसानी से लगा सकते हैं।
गुड़हल
अगर आप बड़े और रंगीन फूलों को पसंद करते हैं, तो आप गुड़हल के पौधा जरूर लगाएं। इसके लाल, पीले, गुलाबी रंगों वाले फूल बारिश के समय में तेजी से बढ़ते हैं। यह पौधा आपकी बालकनी को खूबसूरती तो देगा ही, इसके अलावा यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है। इसलिए इस सीजन गुड़हल का पौधा अपने घर में जरूर लगाएं और पौधे को अच्छी धूप के साथ-साथ जरूरत के हिसाब से पानी भी दें।