Staycation: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहा है। गर्म मौसम में अक्सर लोग परिवार घूमने का प्लान बना रहे होते हैं। सबसे पहले दिमाग में हिल स्टेशन जैसे कूल्लू, मनाली और शिमला आदि के नाम आते हैं लेकिन हिल स्टेशन के लिए महीनों की प्लानिंग, ट्राफिक और घर से कई किलोमीटर की दूरी आपकी एक लंबी चौड़ी प्लानिंग का हिस्सा बना देती हैं।
लेकिन, इस भागदौड़ और व्यस्त शेड्यूल वाली जिंदगी में अक्सर समय और पैसा दोनों का संतुलन बनाकर चलना होता है। कई बार कम बजट और समय की किल्लत के चलते अपने ट्रिप का प्लान कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में हम मौसम का लुत्फ नहीं ले पाते हैं। आज हम आपको हिल स्टेशन का ऐसा विकल्प बताने जा रहे हैं जिससे पैसा और समय दोनों की बचत होगी साथ ही यहां घूमकर आप गर्मी में कूल और अच्छा महसूस करोगे।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दिल्ली-एनसीआर के ऐसे स्टेकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको एकदम हिल स्टेशन का एहसास कराएंगे और साथ ही समय की बचत होगी। यह स्टेकेशन आपको लग्जरी एहसास कराने में पीछे नहीं रहेंगे। समय की किल्लत को देखते हुए आप अपने परिवार के साथ यहां समय बीता सकते हैं। इन न स्टेकेशन के बारे में जानते हैं।
दमदमा लेक
गुरुग्राम के पास स्थित यह लेक बोटिंग, नेचर वॉक और छोटे-छोटे रिसॉर्ट के लिए जाना जाता है, अगर आप पानी, हरियाली, शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता को पसंद करते हैं, तो आप एक दिन के लिए भी प्लान कर जगह का आनंद उठा सकते हैं। वीकेंड पर भी लेक का प्लान बनाया जा सकता है। दमदमा लेक पर समय बिताने से पैसा और समय दोनों की बचत हो जाएगी।
मानेसर
राजधानी दिल्ली की भागदौड़ और ट्रैफिक वाली जिंदगी से दूर आप कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं तो मानेसर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां आपके लिए कई खुले प्राकृतिक सौंदर्य वाले ठिकाने हैं जैसे- फर्म स्टे और खूबसूरत बगीचे जो आपको एक शांत और खुशनुमा माहौल तैयार करके देते हैं। अक्सर, गर्मियों के मौसम में यहां लोग काफी संख्या में आते हैं। यह स्टेकेशन अपने आप में बहुत खूबसूरती रखता है।
नीमारा
राजधानी दिल्ली से थोड़ा सा दूर लेकिन ज्यादा दूर भी नहीं कि आप ड्राइव करते-करते थक जाए या फिर ज्यादा समय लग जाए। नीमारा तक आप आसानी से पहुंच जाएंगे। यह इतिहास और लग्जरी लाइफ दोनों के लिए मशहूर है। यहां नीमराना फोर्ट भी है, जो अरावली की पहाड़ियों पर बसा एक शानदार किला है। फिलहाल, इस किले को आलिशान हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। यह नीमारा की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। यह वीकेंड के लिए एक बेहतर विकल्पों में से एक हैं।
सूरजकुंड और अरावली क्षेत्र
अगर आप बहुत दूर सफर तय नहीं करना चाहते हैं तो, आपके लिए बेस्ट है सूरजकुंड और अरावली क्षेत्र। दरअसल, बारिश या ठंडे मौसम में यह जगह और भी खूबसूरत लगने लगती है। बारिश का मौसम पहाड़ी इलाके को सुंदर और आकर्षक बनाता है। ऐसे में आप परिवार के साथ वीकेंड बिता सकते हैं। यह राजधानी से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।
क्या होता है स्टेकेशन...
दरअसल, स्टेकेशन का मतलब है बिना लंबी यात्रा किए, बिना घर से दूर गए, लंबी –चौड़ी यात्रा से समय और पैसा की बचत। इसमें ट्रैवलिंग के समय की बचत करके शांत, आरामदायक और सस्ती ट्रिप का लुत्फ उठाया जाता है। यह उन लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हुआ है, जो रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच में ब्रेक तो लेना चाहते हैं लेकिन लंबा ब्रेक नहीं ले पाते। ऐसे में एक या दो दिन का स्टेकेशन आपका मूड फ्रेश करने और अच्छा महसूस कराने के लिए एक आसान सा तरीका बन जाता हैl
Read Also: Delhi: पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लिमिट तय, जानिए कितना खरीद सकते हैं तेल, सरकार ने जारी कर दी गाइडलाइन


