Bank June Holiday: अगर आप अगले कुछ दिनों में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं या फिर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम हैं, क्योंकि 26, 27 और 28 जून को बैंक बंद रहने वाले हैं। जिससे बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहने वाला है। ऐसे में कैश जमा करने, चेक क्लियरेंस या अन्य जरूरी बैंकिग काम समय रहते निपटा लेना बेहतर होगा।
शुक्रवार 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा इसके बाद 27 जून को महीना का चौथा शनिवार है क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के सभी प्राइवेट से लेकर सरकारी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा 28 जून को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इसके अलावा गूगल पे, फोन पे, और पेटीएम जैसे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लेनदेन जारी रहेगा। साथ ही कैश जमा करने और निकालने के लिए एटीएम मशीनें चालू रहेंगी, लेकिन शाखा में जाकर होने वाले काम, जैसे चेक जमा करना, पासबुक अपडेट कराना या ड्राफ्ट बनवाना प्रभावित रहेंगे।
कब कहा रहेंगी छुट्टियां...
26 जून यानी शुक्रवार
इस दिन दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना, एमपी और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ कई बड़े राज्यों में बैंक की ब्रांच बंद रहेंगी।
27 जून यानी महीने का चौथा शनिवार
आरबीआई के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के सभी प्राइवेट बैंक से लेकर सरकारी बैंक बंद रहते हैं।
28 जून रविवार
28 जून को रविवार के दिन देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
