रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से हटाई गई फिल्म 'सतलुज’, दिलजीत दोसांझ ने दी प्रतिक्रिया

dilit_rh1WsA_qS.jpg

Satluj Remove From OTT: मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की बहुचर्चित फिल्म सतलुज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म को रिलीज के महज दो दिन बाद ही OTT प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। यह फिल्म 3 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, लेकिन अब इसके अचानक हटाए जाने से दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि, फिल्म हटाए जाने की मुख्य वजह अभी तक सामने निकलकर नहीं आई है। वहीं ZEE5 या फिल्म की टीम की ओर से कोई औपचारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

दरअसल,  सतलुज फिल्म काफी लंबे समय से विवादों में रही है, और फिल्म का निर्माण कई साल पहले पूरा हो चुका था। शुरुआत में इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी लेकिन रिलीज से पहले फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजी गई, जहां इसके कई सीन्स और डायलॉग्स पर आपत्ति जताई गई। बोर्ड ने फिल्म में कई कट लगाने की मांग की थी, जिसके चलते इस फिल्म का सर्टिफिकेशन सालों तक अटका रहा, और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म को 3 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया गया। हालांकि, रिलीज के सिर्फ दो दिन बाद ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

वहीं, फिल्म हटाए जाने पर दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कहा- कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि फिल्म पर कार्रवाई हो सकती है। इसलिए हम फिल्म का प्रमोशन भी नहीं कर पाए और फिल्म बिना बताए रिलीज करनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा- कि उन्हें खुशी है कि फिल्म लोगों तक पहुंच चुकी है इसके अलावा कई लोगों ने इसे डाउनलोड भी कर लिया है और युवा इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं।

 ऐसा क्या है इस फिल्म में ?

आपको बता दें कि, हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी सतलुज एक बायोपिक ड्रामा फिल्म है जिसका मूल नाम पंजाब 95 था। जिसे बदलकर सतलुज कर दिया गया। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अर्जुन रामपाल और सुविंदर विक्की जैसे कलाकारों ने अहम रोल निभाया है। 

Read Also: Bollywood: सिनेमाघरों में छाई ‘भारत भाग्य विधाता’ मूवी, कंगना रनौत की हो रही जबरदस्त तारीफ

यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की असल जिंदगी को दर्शाती है जिसमें उन्होंने 1990 के दशक में पंजाब में गैर-न्यायिक हत्याओं और गुप्त रूप से हुए अंतिम संस्कारों का खुलासा किया हैं। जिसके चलते फिल्म के विषय को काफी संवेदनशील माना जा रहा है

 OTT प्लेटफॉर्म की प्रतिक्रिया फिल्म को भले ही भारतीय दर्शकों के लिए रोक दिया गया हो, लेकिन इसके मेकर्स और प्लेटफॉर्म ZEE5  ने साफ कर दिया है कि वह फिल्म के क्रिएटर्स की रचनात्मक और ईमानदारी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे, और फिल्म को जल्द से जल्द दर्शकों के बीच वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इसके अलावा वह सभी जरूरी कानूनी रास्ते तलाश करेंगे जिससे फिल्म पर लगी रोक को हटाकर दोबारा स्ट्रीम किया जा सके।

Read Also: Patna Coaching Firing: खान सर कोचिंग मामले में दो गार्ड गिरफ्तार, हथियार जब्त, पुलिस की पूछताछ जारी

Read Also: एक रंग का लुक, यानि मोनोक्रोम से भी दिख सकते हैं आप सुपर क्लासी और अट्रैक्टिव, अपनाएं ये ट्रिक्स