Bhiwandi Paper Leak: अब महाराष्ट्र में लीक हुआ TET पेपर, कल 28 जून को होनी थी परीक्षा, जांच में जुटा पुलिस प्रशासन

paper_leak_OYCyvZH01.jpg

Maharashtra Paper Leak: महाराष्ट्र में कल रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) का पेपर लीक हो गया है। ठाणे से इस परीक्षा के पेपर लीक होने की खबर है, फिलहाल शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा को टाल दिया है। इस परीक्षा में करीब 4 लाख अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा स्थगित होने का ऐलान कर दिया है। कहा कि, जल्द परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।

इससे पहले (NEET) परीक्षा के लीक होने के बाद देशभर के युवाओं में आक्रोश है और जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है। अब (TET) परीक्षा के लीक होने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो जाएगा। नीट के बाद टीईटी की परीक्षा का लीक होने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने पेपर लीक होने की पुष्टि कर दी है। साथ ही अभ्यर्थियों को नई तारीख तक का इंतजार करने को कहा है।

गौरतलब है कि, नीट परीक्षा 2026 लीक होने के बाद महाराष्ट्र राज्य शिक्षा परिषद ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे लेकिन, बावजूद इसके परीक्षा का पेपर लीक हो गया। शनिवार सुबह 4 बजे गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी पुलिस ने सदर इलाके में छापेमारी की। उन्हें जानकारी मिली थी कि भिवंडी में प्रश्न-पत्र में बदलाव किया जा सकता है। परीक्षा परिषद के अधिकारियों की मौजूदगी में पेपर लीक की पड़ताल की गई।

इसके अलावा संदिग्धों के पास मिले प्रश्न-पत्र, टीईटी पेपर से हूबहू मैच हुए थे। इस मामले में भिवंडी पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई। संदिग्धों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है। मामले की जांच तेज करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है।

Read Also: UP Panchayat Chunav: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानों को प्रशासक बनाने को बताया गलत, सरकार से मांगी चुनाव की टाइमलाइन

पहले कोल्हापुर में हुआ था पेपर लीक

बता दें कि, पूरे राज्य से करीब 4 लाख 28 हजार प्रत्याशी यह परीक्षा देने वाले थे। राज्यभर के 1,428 केंद्रों पर कल रविवार को यह परीक्षा आयोजित होनी थी। कुल पंजीकृत प्रत्याशियों में से 2,26,263 ऐसे शिक्षक थे, जो पहले से नौकरी कर रहे थे और जरूरी टीईटी योग्यता हासिल करने के लिए परीक्षा दे रहे थे, जबकि बाकी उम्मीदवार शिक्षक बनने के इच्छुक थे। पेपर लीक होने के बाद अब इन लोगों का भविष्य बीच में लटक गया। इससे पहले कोल्हापुर में साल 2025 में पेपर लीक होने की घटना सामने आई थी।

Read Also: India vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में बारिश बनेगी विलेन? भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला आज

Read Also: Ind vs Afg: त्रिकोणीय सीरीज में आया सूर्यवंशी का तूफान, 200 के स्ट्राइक रेट से कूट दिए इतने रन